{"_id":"5cd9ab5cbdec220781488893","slug":"111557769052-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प पुरस्कार के लिए सीएचसी कुंडा अव्वल, लालगंज दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प पुरस्कार के लिए सीएचसी कुंडा अव्वल, लालगंज दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 32
कायाकल्प पुरस्कार के लिए सीएचसी कुंडा अव्वल, लालगंज दूसरे नंबर पर
कई चरणों में हुई अस्पताल की जांच के बाद एक नंबर के लिए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। सीएचसी कुंडा को कायाकल्प के पुरस्कार के लिए चयनित कर लिया गया है। कुंडा सीएचसी जहां एक नंबर है तो वहीं लालगंज को दूसरा नंबर मिला है। इस योजना के माध्यम से सीएचसी को मिलने वाले पुरस्कार की राशि अस्पताल के विकास में लगाकर और भी विकसित किया जा सकेगा।
सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों को सुदृढ़ करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कायाकल्प के लिए एक साल से जिले की सीएचसी का निरीक्षण किया जा रहा था। कई बार अलग-अलग विभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण सात तथ्यों पर होना था। इसके चलते अलग-अलग बार अलग अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 70 प्रतिशत अंक चयन के लिए आवश्यक थे। जनपद में दो अस्पतालों का चयन इसके लिए हुआ है। इसमें पहले नंबर पर कुंडा सीएचसी है और दूसरे नंबर पर लालगंज सीएचसी। कुंडा सीएचसी को 75.7 अंक मिले हैं तो लालगंज को 71.5 अंक ही मिल पाए। फिलहाल कायाकल्प योजना के तहत अब कुंडा सीएचसी और भी हाईटेक हो सकेगा। जल्द ही इसकी धनराशि अस्पताल प्रशासन के खाते में पहुंच जाएगी। फिलहाल अस्पताल के इस चयन से स्वास्थ्यकर्मियों में भी खुशी है।
फोटो- 30
दो गिरफ्तार, चोरी की छह घटनाओं का खुलासा
चोरी का बाक्स और रुपये किए गए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के दौरान चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का बाक्स और रुपये बरामद करते हुए उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
महेशगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के उत्तरार गांव में मंदिर के पास से रविवार रात विनोद सरोज पुत्र रामआधार और पंकज पुत्र ननकू निवासी मेढ़हा धमोहन को गिरफ्त में ले लिया। दोनों ने बताया कि बीते 9 मई की रात रेवरी उत्तरार में अमरेश यादव के घर हुई चोरी में वह शामिल थे। उनके साथ दो और लोग थे। दोनों ने क्षेत्र के तखत का पुरवा, बाबूपुर राजापुर, बघवाइत आदि गांव में हुई चोरियों में भी साथियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मेढ़हा गांव के पास झाड़ी में छिपाया गया चोरी का बाक्स बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुरस्कार के रूप में वापस की वर्ष भर की फीस
कुंडा(ब्यूरो)। बच्चे ने हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर पुरस्कार के रूप में विद्यालय प्रशासन ने पूरे वर्ष की फीस वापस कर दी। कस्बे के बिहार रोड पर स्थित रायल हाईज पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक व सभी विषयों में सम्मान पाने वाले रामानुज सरोज को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य आमिर वसीम ने छात्र की पिछले एक वर्ष की पूरी फीस को चेक के रूप में वापस देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने का मूलमंत्र भी बताया। कार्यक्रम में आशुतोष गुप्ता, जफर आलम, शशिधर, संजीव, सैय्यद मेराजुद्दीन, गौरव, मो.सोनू, ईशान, कृष्णा, अनंतिका, रुचि सिंह, जीनत शहनाज आदि मौजूद रहे।
फोटो- 33
घर ताला तोड़कर हजारों की चोरी
कुंडा(ब्यूरो)। बाग में रखवाली करने गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। बाग से लौटने पर उसे इसकी जानकारी हुई तो सूचना थाने में दी गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ममरखापुर गांव में झूमक लाल सोनकर बाग की रखवाली करता है। उसके साथ उसके बच्चे भी बाग में ही चले जाते हैं। रविवार की शाम उसका परिवार बाग में चला गया था। रात में चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखी नकदी समेत गहने आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और सामान गायब देख परेशान हो गया। उसने इसकी सूचना मानिकपुर थाने में दी है।