फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कुंडा और बाबागंज में तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को मिली ड्यूटी

कुंडा और बाबागंज में तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को मिली ड्यूटी

Tue, 23 Apr 2019 10:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
कुंडा और बाबागंज में तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को मिली ड्यूटी
मतदान कार्मिकों को दिया गया ड्यूटी पत्र
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कौशाम्बी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में छह मई को होने वाले मतदान के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र मंगलवार को मिल गया। 27 और 28 अप्रैल को दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पांच मई को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए छह मई और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए 12 मई होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। कुंडा के करीब 376 और बाबागंज के तकरीबन 348 बूथों के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को मतदान कार्मिकों को ड्यूटी पत्र भी मिल गया है। इन कर्मचारियों को 27 और 28 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभाओं के लिए 25 अप्रैल तक ड्यूटी पत्र मिल जाएगा। पीठासीन अधिकारियों का बस्ता पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दिन मिलेगा। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि बाबागंज और कुंडा में छह मई को मतदान होना है। इसलिए इन दोनों विधानसभाओं के मतदान कार्मिकों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए 12 मई को मतदान होना है। इसलिए देरी से ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


...भैया ईवीएम कैसे चले, हमहू का बताय दैय
प्रतापगढ़। जिले के संस्कृत स्कूलों और बेसिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर और स्टेटिक में पहली बार ड्यूटी लगने के बाद मंगलवार को अफीम कोठी में प्रशिक्षित किया गया। इसी बीच शिक्षक प्रशिक्षकों के पास दौड़ पड़े, भैया ईवीएम कैसे चले, हमहू का बताय दैय।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के संस्कृत स्कूलों और बेसिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त शिक्षकों की पहली बार चुनाव में ड्यूटी लगी है। 45 मास्टर ट्रेनर, 110 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण देने के लिए मंगलवार को अफीम कोठी में बुलाया गया था। पहली बार मास्टर ट्रेनर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनने वाले शिक्षकों को सीडीओ और डीडीओ को प्रशिक्षण देना था। अफसरों ने जानकारी दी। इसके बाद पहली बार ड्यूटी लगने से घबराएं शिक्षक ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दे रहे कर्मचारियों के पास गए। ईवीएम चलाने की जानकारी पूछने के साथ ही वीवीपैट के इस्तेमाल करने के जानकारी करने को होड़ लगी रही। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि अभी कई राउंड में प्रशिक्षण होना है। धीरे-धीरे सब जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed