फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सभाओं की सूचनाओं के लिए सियासी दलों ने छोड़े जासूस

सभाओं की सूचनाओं के लिए सियासी दलों ने छोड़े जासूस

Sun, 21 Apr 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सभाओं की सूचनाओं के लिए सियासी दलों ने छोड़े जासूस
सभाओं की सूचनाओं के लिए सियासी दलों ने छोड़े जासूस
विज्ञापन

वीडियो क्लिप करते हैं तैयार, इलाके के लोगों की भी बनाते हैं सूची
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नामांकन के दौर में जारी सभाओं और प्रत्याशियों के जनसंपर्क पर नजर रखने के लिए सियासी दलों ने जासूस छोड़ रखे हैं। यह जासूस प्रत्याशियों के भाषणों और गतिविधियों की सूचना देने के साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं। किसी भी तरह के आपत्तिजनक बयान पर तत्काल इसे निर्वाचन आयोग तक पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं केस भी दर्ज हो रहे हैं।
जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। जिसमें अधिकांश मामले मोबाइल से बनाए गए वीडियो के हैं। सभी दलों के प्रत्याशियों ने दूसरे खेमे की जासूसी करने के लिए जासूस छोड़ रखे हैं। यह लोग क्षेत्र में आयोजित विरोधी प्रत्याशियों की जनसभाओं व जनसंपर्क पर निगाह रखते हैं। जनसभाओं के दौरान नेताओं की जुबान भी फिसल जाती है। जो उनके खिलाफ कार्रवाई का सबब बन रही है। जो नेता भड़काऊ भाषण दे रहे हैं या फिर किसी को धमका रहे हैं, उनका वीडियो कुछ ही देर में जासूस अपने नेता के पास पहुंचा देते हैं। उनके इशारे पर ऐसे वीडियों तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। जनता के बीच विरोधी दलों के जासूस वीडियो बनाते हैं। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगती। चूंकि भीड़ में उनके समर्थक भी वीडियो बनाते रहते हैं। उसी वीडियो क्लिप को आधार बनाकर नेता विरोधी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करा देते हैं। जिले में अब तक कई मुकदमे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दर्ज हो चुके हैं। जिसमें सरकारी डाक्टर समेत अन्य लोग भी शामिल है।
विज्ञापन

इनसेट-
इंद्रजीत के वीडियो पर सबसे पहले हुई थी कार्रवाई
कौशांबी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने बाबागंज विधानसभा में कार्यालय उद्घाटन के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था। इस मामले में शिकायत के बाद स्टेटिक मजिस्टेट ने इंद्रजीत सरेेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
कुंडा के चिकित्सक भी आए लपेटे में
सीएचसी कुंडा के अधीक्षक दिनेश सिंह के साथ दो चिकित्सकों की फोटो एक पार्टी के गमछे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर की शिकायत पर कुंडा कोतवाली में डाक्टर दिनेश सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय व डॉ. रोहित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के कलर पर भी तीन प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शार्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जली
मानधाता/राजगढ़। शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण किसानों की फसल जलकर राख हो गई। मानधाता थाना क्षेत्र के अमैयामऊ में रविवार दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे रामबहादुर, समर बहादुर, अमर बहादुर की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छह बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। दूसरी ओर रामनगर में लगी आग से रमाकांत मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, वासुदेव , विश्वनाथ, संतोष कुमार, जयंती पांडेय की सात बीघे गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर लोगों में गुस्सा है। नगर कोतवाली के राजगढ़ निवासी श्रीपति सिंह व अमरेश सिंह की गेहूं की फसल पर बिजली की चिंगारी आ गिरी। जिससे आग लग गई। इससे फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed