{"_id":"5c7eb7bbbdec2214216cb99d","slug":"111551808443-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव से मिलता है राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव से मिलता है राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
महोत्सव से मिलता है राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश
राष्ट्रीय एकता महोत्सव की सांस्कृति संध्या का डीएम ने किया शुुभारंभ
गंगा सरोवर में दीपदान कर जनकल्याण की हुई कामना
अमर उजाला ब्यूरो
घुइसरनाथधाम। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम के 24वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव पर सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि यहां आयोजित महोत्सव के माध्यम से पूरे देश में राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश निकलता है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विलक्षण एकता की संस्कृति को भी बेहद मजबूती के साथ परिलक्षित करता है। डीएम ने कहा कि महोत्सव के देश की विभिन्न संस्कृतियों में एकरूपता का बोध भी ऐसे कार्यक्रमों से होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अनेकता में एकता तथा भाईचारा ही दुनिया में भारत की मेलजोल को सबसे बड़ा वैश्विक संदेश देता है। उन्होने लोगों से कहा कि वह सौहार्द तथा एकता को बुलंद रखते हुए दुनिया के हर मंच पर तिरंगा को शान से लहराना हर देशवासी का पहला कर्तब्य है। जिले की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह कहा कि सामाजिक सद्भावना से ही लोग विकास व खुशहाली का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की संयोजक क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा धाम का यह महोत्सव हमारी पौराणिकता तथा वर्तमान संस्कृति का आने वाली पीढिय़ों को देश के प्रति सजग समर्पण का बोध कराता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से डीएम मार्कण्डेय शाही को अंगवस्त्रम व महोत्सव 2019 का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सारस्वत सम्मान से विभूषित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के साथ जनप्रतिनिधियों ने पवित्र गंगा सरोवर में राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए दीपदान किया। इस मौके पर एआएमटी लखनऊ के निदेशक अंबिका मिश्र, ट्रिपल आईटी प्रयागराज की प्रोफेसर डॉ. विजयश्री तिवारी सोना, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, अरविंद मिश्र, प्रधान आशुतोष मिश्र, दिनेश मिश्र, बृजकिशोर तिवारी, उमेश मिश्र, संजीत तिवारी, प्रदीप मिश्र आदि मौजूद रहे।
इनसेट---
पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
घुइसरनाथ धाम। राष्ट्रीय एकता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन के दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। रंगमंच पर ही सभी शहीदों की फोटो होर्डिंग्स में लगाई गई थी। डीएम मार्कंण्डेय शाही व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत अतिथियों ने आयोजन समिति की ओर से शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने कहा कि पुलवामा के शहीदों को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
फोटो----
भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने मचाया धमाल
पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी समेत कलाकारों के कार्यक्रम पर झूमे दर्शक
एकता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
घुइसरनाथधाम। बाबा धाम में आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव में सोमवार को रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दर्शक झूमते रहे। भजन, भक्ति गीत, देशभक्ति गीत व नाटक के साथ ही विभिन्न ग्रुपों के कलाकारों ने रात भर जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी के गीतों से हुई। रवि त्रिपाठी ने बोल बम बोल बम बोल बम की शिव आराधना, खबरिया लेइहा हो बाबा से वातारण को भक्तिमय कर दिया। वहीं मुस्कराने की वजह तुम हो सुनाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर किया। उन्होने पुलवामा के शहीदों की याद में ऐ मेरे वतन के लोगों गाकर देशभक्ति का जोश भरा। इसके बाद मंच पर भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा काजल राघवानी का आगमन हुआ। प्राख्यात सिने तारिका को अपने बीच देख दर्शक को उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। माइक संभालते ही शोख अदाओं के साथ काजल राघवनी ने दर्शकों का अभिवादन किया तो भीड़ मंच की ओर बढ़ चली। शिव आराधना के बाद भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा काजल ने गोरी तोरी चुनरी लाल लाल रे, पिया घर न आयो हे राम जी, पलंगिया सोने ने दिया, जब ले जागन बानी, तनी सा देई दिया मजा जी, बिन बियाहे राजा जी आदि सुनाया तो दर्शकों रात भर झूमते रहे। काजल के फिल्मी गानों की धुनों व लटक झटके पर युवा अपनी जगह थिरकने लगे। उनका जोश थमने का नाम नही ले रहा था। काजल ने भी आखिरी कार्यक्रम पुलवामा शहीदों के याद में तुम्हारी फौज सरहद पर सुनाया तो वंदे मातरम व भारत माता की जयकारे लगने लगे। लखनऊ के रेडियो कलाकार राहुल चावला व रश्मि को कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। पंख एक पहल की ग्रुप का रंगारंग कार्यक्रम भी लोगों ने खूब सराहा। उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र का देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम पर भी दर्शक तालियां बजाते दिखे। इससे पहले विशालमूर्ति मिश्र की टीम के लोक गायक चंचल शुक्ल व दीपक मिश्र का ने स्वागत गान व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह व डॉ. विजयश्री तिवारी सोना ने कलाकारों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।।
विज्ञापन
इनसेट---
महोत्सव दर्पण स्मारिका का हुआ विमोचन
घुइसरनाथधाम। बाबा धाम में भगवान शंकर के आध्यात्मिक गौरव व पर्यटन विकास से जुड़ी स्मारिका महोत्सव दर्पण 2019 का जिलाधिकारी मार्कंण्डेय शाही व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी विमोचन किया। स्मारिका की संपादक विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देशन में बाबा धाम के महात्य व पर्यटन से संबंधी जानकारियां प्रदान की गई है। विमोचन के दौरान कार्यकारी संपादक ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने महोत्सव दर्पण की संक्षित मीमांशा प्रस्तुत की।
इनसेट--
कार्यक्रम के दौरान पुलिस पटकती रहीं लाठियां
घुइसरनाथ धाम। बाबा धाम में राष्ट्रीय एकता महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठियां पटकती रहीं। काजल राघवानी के कार्यक्रम में उत्साहित भीड़ में धक्कामुक्की के चलते कई बार अवरोध भी खड़ा हुआ। एक बार तो मंच की बैरिकेडिंग भी टूट गई। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ा सख्ती करते हुए लाठियां पटककर दर्शकों को पीछे किया। इसके बाद भी दर्शकों में भिड़ा भिड़ी की स्थिति देख पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी भीड़ के बीच कुर्सी लगाकर बैठे। जिसके बाद दर्शक शांत होकर बैके और काजल का कार्यक्रम संपन्न हो सका।
फोटो--
बालीवुड फिल्मों में काम करने चाहती है काजल राघवानी
भोजपुरी सिनेमा में नाम कमाने से पहले गुजरात से एक्टिंग की शुरुआत
घुइसरनाथधाम(ब्यूरो)। भोजपुरी फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए काजल राघवानी एक बड़ा चेहरा है। सोमवार को उनके बाबा धाम आने पर हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने इस बात को साबित भी किया। अमर उजाला ने भी भोजपुरी स्टारडम काजल राघवानी से छोटी से मुलाकात के दौरान उनके सफलता पर बातचीत की। काजल ने बताया कि उनका उनका जन्म बिहार प्रांत मं 1990 में हुआ। पढ़ाई के समय से उनका अभिनय में मन लग गया। पंद्रह साल की उम्र में उन्होने गुजराती भाषा में एलबम व विज्ञापन से शुरुआत करने के बाद वर्ष 2013 में काजल राघवानी ने एलबम निफिमया के डांण से भोजपुरी में पदार्पण किया। इसी साल काजल ने भोजपुरी फिल्म सबसे बड़ा मुजरिम से रुपहले पर्दे में कदम रखा। इसके बाद ताबड़तोड़ फिल्में संघर्ष, नागदेव, हीरोगिरी, पटना से पाकिस्तान आदि से भोजपुरी दुनिया में तहलका मचा दिया। इन दिनों वह भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव के साथ लखनऊ में बागी फिल्म की सूटिंग में व्यस्त हैं। काजल बताती हैं कि भोजपुरी फिल्में आज उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भोजपुरी सिनेमा में अपनी अभिनय से बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी काजल राघवानी ही इच्छा अब वालीवुड में कदम रखने की है। वह चाहती हैं कि किसी अच्छी फिल्म में लीड रोल करके वह हिंदी फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहती हैं। उन्होने बताया कि बाबा घुइसरनाथ धाम के महोत्सव में उन्हे जो समर्थन व प्यार मिला, इसे देखकर वह बार बार यहां आना चाहेंगी।
घायल महिला ने दम तोड़ा
सांगीपुर (ब्यूरो)। एक सप्ताह पूर्व घायल मिली महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी के पास एक सप्ताह पूर्व एक 70 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को मस्त्रित्त्ला की मौत हो गई। महिला ने मौत के पूर्व अपना नाम सुखराजी पत्नी हरिनारायण निवासी सिलौधी सांगीपुर बताया था। पुलिस ने सिलौधी गांव में जबाकर संपर्क किया, पर इस नाम व पते का कोई भी परिवार नहीं मिला।