फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नौनिहाल पीएगें सीरप, बच्चे खाएंगे गोली

नौनिहाल पीएगें सीरप, बच्चे खाएंगे गोली

Tue, 05 Feb 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
नौनिहाल पीएगें सीरप, बच्चे खाएंगे गोली
नौनिहाल पीएंगे सीरप, बच्चे खाएंगे गोली
विज्ञापन


गर्भवती और किशोरियों के साथ बच्चों में भी खून की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। अभी तक गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को ही आयरन की गोली मुफ्त दी जाती थी। अब जीरो से बारह साल तक के बच्चों को आयरन की दवा दी जाएगी। नौनिहालों को सीरप और बड़े बच्चों को गोलियां वितरित की जाएंगी।
शासन ने जनपद को एनीमिया मुक्त घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जीरो से पांच साल तक के नौनिहाल, पांच से बारह साल तक के बच्चों के साथ ही किशोरों और गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करना है।
विज्ञापन

इसके लिए अब नौनिहालों को सीरप और बच्चों को आयरन की गोली खिलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पहले की तरह किशोरियों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त में दी जाएंगी। शासन ने सीएमओ को सीरप और दवा मंगवाकर वितरित करने के लिए आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएम राजशेखर ने बताया कि 0 से 59 माह तक के बच्चों को जहां आईएफए सीरप पिलाया जाएगा, वहीं 05 से 09 वर्ष तक के बच्चों को पिंक आयरन कीे गोलियां वितरित की जाएंगी।
10 से 19 वर्ष तक के लोगों को आयरन की ब्लू गोलियां और गर्भवती महिलाओं को लाल गोलियां खाने के लिए मुफ्त में दी जाएंगी। आयरन की गोलियां खाने से बच्चों में जहां पीलिया जैसे बीमारी नहीं होगी वहीं गर्भवती महिलाओं को खून की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।


आयरन की गोलियां गर्भवती महिलाओं के साथ किशोरियों को पहले से दी जा रही हैं। जीरो से 12 साल तक के बच्चों को अब तक गोली या फिर सीरप नहीं दिया जा रहा था। शासन का आदेेश आया है। जल्द ही वितरण शुरू कराया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed