{"_id":"5c5462b7bdec227378302630","slug":"111549034167-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा लेकर आवास दिए जाने की शिकायत डीएम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा लेकर आवास दिए जाने की शिकायत डीएम से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसा लेकर आवास दिए जाने की शिकायत डीएम से
कुंडा(ब्यूरो)। विकास खंड बाबागंज के बाबूराय जहापुर गावं में प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के अनुज कुमार सिंह ने कहा है कि गांव में अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को मनरेगा की मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। शौचालय में भी धनउगाही की जा रही है। अनुज ने इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।
पक्षी संरक्षण के तहत वन विभाग का बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आज
कुंडा (ब्यूरो)। पक्षियों के संरक्षण को लेकर वन विभाग शनिवार को बर्ड वाचिंग कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसके लिए बिहार बाजार के पास स्थित शहाब का तालाब को चुना गया है। सुबह छह बजे से 10 बजे तक तालाब में नौका विहार करते हुए इसमें मौजूद पक्षियों की गिनती की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह उर्फ डब्बू होंगे। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों के साथ ही विद्यालयों के बच्चे और वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेेंगे।
अनियंत्रित बाइक महिला से टकराकर पलटी, दो घायल
कुंडा (ब्यूरो)। अनियंत्रित बाइक महिला को टक्कर मारती हुई पलट गई। इससे महिला सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने दोनों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर बनोही गांव निवासी बलवंत कुमार यादव (24) पुत्र जवाहरलाल बाइक से हीरागंज की तरफ जा रहा था। खेमीपुर के पास स्थित पेट्रोलपंप के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक एक महिला को टक्कर मारते हुए पलट गई। बाइक की टक्कर से ढिकुही गांव निवासी प्रतिमा (32) पत्नी मनोज कुमार व बाइक सवार बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रतिमा का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया।