फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Wed, 28 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्थान बनाने के लिए जूझते रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। प्राथमिक वर्ग बालिका खो-खो में आसपुर देवसरा की बालिकाएं प्रथम और संडवाचंद्रिका की दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में मांधाता के सलमान प्रथम, बेलखरनाथ के रुस्तम दूसरे और कुंडा के प्रमोद तीसरे स्थान पर रहे।
स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में बुधवार को हुई प्रतियोगिता में कुश्ती वर्ग बालक में मंगरौरा के आयुष प्रथम और लक्ष्मणपुर के मो. नसीफ दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में संडवाचंद्रिका की काजल अव्वल, मांधाता की सहबुल निशा दूसरे व लालगंज की साधना तीसरे स्थान पर रहीं। मिडिल बालिका वर्ग खो-खो में मंगरौरा दूसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में मांधाता की अन्नू ने बाजी मारी। योग प्रतियोगिता में कुंडा के बच्चे अव्वल रहे, जबकि गौरा के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिहार के बच्चे प्रथम और मांधाता के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुधीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, सुदीप पांडेय, सुशील कुमार सिंह, मंजू सिंह, प्रभाकर प्रताप सिंह, इंद्रसेन सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नई पद्धति के साथ पढ़ाएंगे मदरसा शिक्षक
पहली बार अफीम कोठी में मदरसा शिक्षकों की हुई कार्यशाला
प्रतापगढ़। जिले के मदरसों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से परिचित कराने के लिए मदरसा शिक्षकों की कार्यशाला हुई। अफीम कोठी में आयोजित कार्यशाला में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रालॉजी लखनऊ के पूर्व निदेशक जनाब शेख अकील ने अध्यापकों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि बच्चों को पुरानी पद्धति से शिक्षा देने के बजाए नए तौर तरीके से अवगत कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला शेख अकील ने कहा कि बच्चों को व्यवसाय परक शिक्षा की आवश्यकता है, जबकि मदरसों में रटी-रटाई शिक्षा दी जा रही है। इससे प्रतिभाओं को विकास नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर मुख्तार अहमद हबीबी, मो. रहमानी, जीनत फातिमा, मो. सलमान, विनोद कुमार, जाबेद अख्तर, मो. नसीम आदि मौजूद रहे।

अरुण दत्त बनाए गए संगठन सचिव
प्रतापगढ़। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने अरुण दत्त मिश्र को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने मिश्र को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा है।

फ्रांस में एमआईएम की पढ़ाई करेगा सौम्य
प्रतापगढ़। श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के बड़े पुत्र सौम्य शर्मा को फ्रांस की युनिवर्सिटी में एमआईएम की पढ़ाई करने की अनुमति मिली है। प्रवेश परीक्षा में सौम्य का चयन होने की जानकारी मिलने से परिवार के लोग बेहद खुश हैं।

बालिकाओं में आकृति, बालकों में अबु सूफीयान प्रथम
प्रतापगढ़। कटरा मेदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मैराथन दौड़ में स्कूल की छात्रा आकृति उपाध्याय प्रथम, अलंकृता शुक्ला दूसरे और ग्रेसी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में अबू सुफीयान प्रथम, सुधांशु मिश्रा द्वितीय व संस्कार हसानी तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक लालमणि सिंह, प्रिंसिपल संजय शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।


फोटो 00
बालिका दौड़ में रूपा अव्वल
पीबीपीजी कालेज में डीएलएड प्रशिक्षुओं की हुई प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। पीबीपीजी कालेज में डीएलएड प्रशिक्षु क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आठ सौ मीटर दौड़ में रूपा यादव प्रथम, आरती शुक्ला दूसरे व सोनम तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सूरज सिंह प्रथम, अतुल सिंह द्वितीय व अखिलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में कुमारी मुबारक प्रथम, आरती दूसरे और रिया द्विवेदी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य डा. ओम प्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखरने के लिए खुला मंच मिलना आवश्यक है। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. बृजभान सिंह, अजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रवि प्रकाश सिंह, दीपिका कुशवाहा, दिनेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed