{"_id":"5ab002d34f1c1bb9758b634f","slug":"111521484499-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत उत्तर देख परेशान हुए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत उत्तर देख परेशान हुए परीक्षार्थी
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत उत्तर देख परेशान हुए परीक्षार्थी
फिजिक्स के आब्जेक्टिव प्रश्नपत्र में चारों उत्तर थे गलत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही हर दिन परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत बन रही है। सोमवार को फिजिक्स के प्रश्नपत्र में आब्जेक्टिव प्रश्न के उत्तर गलत प्रिंट होने से परीक्षार्थी परेशान हो गए। परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय की लापरवाही चर्चा का विषय बनी रही। शिक्षक संघ ने कुलपति से मुलाकात कर मामले की शिकायत की।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें एक प्रश्न के चारों बहुविकल्पीय उत्तर गलत छपे थे। जिसे देख परीक्षार्थी परेशान हो गए। बाबू संत बख्श सिंह के छात्र सत्येंद्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह, अर्पित मिश्र, विकास वर्मा, रोहित सिंह ने बताया कि जो प्रश्न पूछा गया था उसका उत्तर 7 अनुपात 1 था, लेकिन प्रश्नपत्र पर छपे सभी उत्तर गलत थे। जिसे लेकर परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान असमंजस में फंसे रहे। परीक्षार्थियों का आरोप है कि कुछ दिन पहले बीए प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र के आब्जेक्टिव पेपर में एक ही प्रश्न दो बार पूछे गए थे। यही नहीं रसायन विज्ञान के पेपर बीएससी द्वितीय वर्ष की स्थान पर प्रथम वर्ष प्रिंट रहा। साथ 50 नंबर का पूर्णांक होने के बावजूद 60 नंबर के प्रश्न हल करने के लिए आए थे। इस तरह लगातार हो रही लापरवाही से परीक्षार्थी परेशान हैं। जानकारी होने के बाद विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, महामंत्री डॉ. पवन पचौरी ने कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया कि प्रश्नपत्र में सुधार के लिए बनाई गई माडरेशन टीम द्वारा हर दिन गलतियां हो रही है। जिससे परीक्षार्थी परेशान हो रहे हैं। कुलपति ने शिक्षक संघ को सुधार के लिए आश्वासन दिया है।
पट्टी, कुंडा के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा सचल दस्ता
प्रतापगढ़। सोमवार को इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान दो सचल दस्तों ने कुंडा और पट्टी इलाके के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. उपेंद्र सिंह के संयोजकत्व में पट्टी इलाके में पहुंचे सचल दस्ते ने शिवा देवी कालेज मानापुर, पं. राजपति महाविद्यालय परमीपट्टी, पनाऊ देवी महाविद्यालय देवसरा, राजेंद्र प्रसाद बालिका महाविद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। इसी तरह दूसरी टीम ने कुंडा इलाके के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि परीक्षा के दौरान एक भी नकलची सचल दस्ते के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
अवध विवि की परीक्षा कराने से कालेजों ने किया इंकार
प्रतापगढ़। जिले के कई महाविद्यालयों ने अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है। कालेजों का आरोप है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने बिना भौतिक सत्यापन कराए ही परीक्षा कराने का फरमान जारी कर दिया है। जिससे परीक्षा कराने में दिक्कतें होंगी। उनका कहना है कि इस समय इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में एक-एक परीक्षा केंद्रों पर लगभग चार-चार कालेजों का सेंटर बनाया गया है। ऐसे में राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरु होने से महाविद्यालयों को परेशानी होगी। तमाम परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां दोनों विश्वविद्यालयों की परीक्षा कराने पर परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।
फोटो-40,41
सिंधी समाज ने मनाई झूलेलाल जयंती
प्रतापगढ़। सिंधी समाज के इष्ट देव झूलेलाल की जयंती सोमवार को चेट्री चंड्र के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सिंधी समाज चैत्र नवरात्र की द्वितीया को झूलेलाल की जयंती मनाता है। समाज के लोगों ने भाजपा कार्यालय के समीप पंडाल लगाकर जयंती मनाई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद चने का प्रसाद और शर्बत राहगीरों और समाज के लोगों में बांटा गया।
गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के ताला गांव में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन सोमवार को किया गया। इस दौरान भक्तों ने यज्ञशाला में अपने कल्याण के लिए आहूतियां डालीं और दीप यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद पत्रकार शैलेंद्र मिश्रा माता स्व. सुशीला देवी मिश्रा व सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पं. विजयकांत तिवारी, जयराम सोनी, राजा अजीत प्रताप सिंह, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, हरकेश सिंह चौहान, अशोक सिंह, कामता पांडेय, अवनचंद उपाध्याय, रमाकांत सिंह, रणविजय सिंह मौजूद रहे।
आप ने डीएम से की मदद की मांग
प्रतापगढ़। आम आदमी पाटी्र्र ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर रंजीतपुर चिलबिला गांव में हुए अग्रिकांड के पीड़ित परिवार की मदद की मांग की। बताया गया कि हादसे में घर का सामान और एक भैंस भी जल गई थी। पीड़ित राजेश यादव, राकेश यादव, धनवंती, नंदलाल यादव के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदू नववर्ष पर पूजे गए शालिग्राम
प्रतापगढ़। सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा सोमवार को शिवजीपुरम में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ऋग्वेद, अथर्ववेद व रामचरितमानस का पूजन अर्चन किया गया। भगवान शालिग्राम की वेदमंत्रों से पूजा करने के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, आलोक ज्योतिषी, रविशंकर मिश्र, राकेश सिंह, डॉ. सौरभ पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, डॉ. प्रशांत सिंह, देवंद्र ओझा, उमाकांत तिवारी, रामशिरोमणि ओझा मौजूद रहे।