{"_id":"594925264f1c1b02318b4747","slug":"111497965862-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडिल स्कूलों में खुलेंगे लैब 17-52-28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडिल स्कूलों में खुलेंगे लैब 17-52-28
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के ज्ञान का बढ़ाने के लिए अब मिडिल स्कूलों में लैब की स्थापना कर यंत्रों और उसके प्रयोग का तौर-तरीका बताएगा। जिले में प्रयोग के तौर पर करीब 36 मिडिल स्कूलों का चयन किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे सूक्ष्मदर्शी और दूरबीन को किताबों में बने चित्र नहीं देखेंगे, बल्कि वह स्वयं यंत्रों का प्रयोग करके अपनी जिज्ञासा को शांत करेंगे। मिडिल स्कूलों में लैब की स्थापना कर बच्चों को विज्ञान विषय करके सीखने पर जोर दिया जाएगा। विभाग ने प्रयोग के तौर पर जिले के 17 ब्लाकों के दो-दो स्कूल और नगर क्षेत्र के दो स्कूलों का चयन किया है। पहले चरण में प्रत्येक स्कूल में 45-45 हजार रुपये की लागत से उपकरण लगेंगे। अगर बच्चों की रुचि और बढ़ी तो मांग के अनुरूप इतने ही रुपये और व्यय किए जाएंगे। विभाग के शीर्ष अधिकारियों की ओर से जारी पत्र में सभी मिडिल स्कूलों में एक-एक विज्ञान शिक्षक की तैनाती करने को कहा है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि चयनित स्कूलों में एक जुलाई से पहले उपकरण पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षासत्र के तीन माह बीत गए हैं, बचे हुए समय का सदुपयोग करने के लिए शिक्षकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।