फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1114 track shopkeepers of the district got a loan of ten thousand

जिले के 1114 पटरी दुकानदारों को मिला दस-दस हजार का ऋण

Wed, 28 Oct 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
1114 track shopkeepers of the district got a loan of ten thousand
नगरपालिका में महिला पटरी दुकानदार को प्रमाण पत्र देती अध्यक्ष प्रेमलता सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
जिले के 1114 पटरी दुकानदारों को दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया गया है। एक वर्ष के लिए मिलने वाले ऋण की नियमित अदायगी करने पर सात प्रतिशत ब्याज दर की छूट मिलेगी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेसिंग से बात की, मगर जिले के लोगों को मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

एनआईसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनने के लिए पटरी दुकानदारों (रेहड़ी, ठेला, खोमचा) को बुलाया गया था। आगरा, लखनऊ और वाराणसी के दुकानदारों से प्रधानमंत्री ने बात करके ऋण की धनराशि का सदुपयोग करने को कहा। डीएम डॉ. रूपेश कुमार ने दुकानदारों से आह्वान किया कि अगर वह प्रतिमाह ऋण के किश्त का नियमित भुगतान करते हैं तो उन्हें सात प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत डिजिटल लेन-देन करने पर लाभार्थी को प्रतिमाह 100 रुपये की धनराशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद बेल्हा के 473, नगर पंचायत रानीगंज के 209, नगर पंचायत लालगंज के 96, नगर पंचायत कटरामेदनीगंज 11, नगर पंचायत अंतू 27, नगर पंचायत पट्टी 57, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी 34, नगर पंचायत मानिकपुर 84, नगर पंचायत कुंडा में 123 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बेल्हा और कटरामेदनीगंज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने पटरी दुकानदारों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। एनआईसी में हुए कार्यक्रम में सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed