फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 great donors, including the principal of the medical college, donated blood

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 11 महादानियों ने किया रक्तदान

Fri, 01 Oct 2021 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
11 great donors, including the principal of the medical college, donated blood
मेडिकल कालेज में अमर उजाला फाउन्डेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते महादानी। संव? - फोटो : PRATAPGARH
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 11 महादानियों ने रक्तदान किया। नौ लोगों ने पंजीयन कराने के बाद शनिवार को रक्तदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्दान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह पुनीत कार्य सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे लोगों की जान बचाना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। हम सभी को इसमें बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसके बाद विकास तिवारी, रवींद्र कुमार सिंह, घनश्याम, जीतेंद्र जायसवाल समेत दस महादानियों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ रक्तदाताओं ने शनिवार को रक्तदान करने के लिए अपना पंजीयन कराया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने महादानियों को जूस पिलाकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉक्टर मनोज खत्री, डॉक्टर इम्तियाज खान, डॉक्टर रश्मी, प्रेम प्रकाश मिश्र, एलटी नंदन भट्ट, सीनियर लैब टेक्नीशियन राजदेव पांडेय, अरविंद, कपिल, रंजीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed