फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मतगणना परिसर मेें टूटकर गिरा विद्युत तार, भडक़ी चिंगारी

मतगणना परिसर मेें टूटकर गिरा विद्युत तार, भडक़ी चिंगारी

Sun, 19 May 2019 11:05 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
मतगणना परिसर मेें टूटकर गिरा विद्युत तार, भडक़ी चिंगारी
मतगणना परिसर मेें टूटकर गिरा विद्युत तार, भडक़ी चिंगारी
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एडीएम, एसडीएम व सीओ, ठप कराई गई आपूर्ति, दुरुस्त किया गया तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। महुली मंडी स्थित मतगणना परिसर में रविवार शाम विद्युत तार टूटकर गिर गया। चिंगारी भडक़ी तो लोग दौडक़र मौके पर पहुंचे। आननफानन में आपूर्ति ठप कराई गई। सूचना पर एडीएम, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। घंटेभर मशक्कत के बाद जर्जर तार दुरुस्त किया गया। इससे महुली परिसर में हडक़ंप मचा रहा।
महुली मंडी परिसर को स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल बनाया गया है। रविवार शाम करीब छह बजे सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच एकाएक जर्जर विद्युत तार टूटकर जमीन गिर पड़ा। तार से चिंगारी भडक़ी तो लोगों की नजर उस पर पड़ी। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप कराई। इधर सूचना मिलते ही एडीएम, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। जेई को विद्युत तार जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। करीब घंटेभर मशक्कत कर विद्युत विभाग की टीम ने तार को दुरुस्त किया। तब जाकर कहीं आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

रेलट्रैक पर लेटकर महिला ने की जान देने की कोशिश
ग्रामीणों ने हटाया, परिजनों को बुलाकर सौंपा
रानीगंज। पति से नाराज महिला जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गई। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रेन आने से पहले ही महिला को ट्रैक से हटा लिया। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसुल्तानी गांव की रहने वाली एक महिला का उसके पति से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह रविवार को जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। वह रेल लाइन पर ही लेट गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे वहां से हटाया। बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed