फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हफ्तेभर से गायब युवक की नहर में बोरे में मिली लाश

हफ्तेभर से गायब युवक की नहर में बोरे में मिली लाश

Sun, 14 Apr 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
हफ्तेभर से गायब युवक की नहर में बोरे में मिली लाश
फोटो- 44
विज्ञापन

हफ्तेभर से गायब युवक की नहर में मिली लाश
मंगेतर से मिलने के लिए दोस्त के साथ निकला था, घरवालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
मंगेतर और उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जता रहे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा/बाबागंज। हफ्ते भर से गायब युवक का शव नहर में बोरे में भरा मिला। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। वह अपनी मंगेतर से मिलने के लिए दोस्त के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर घरवालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया। परिजन मंगेतर और उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जताते रहे।
महेशगंज थाना क्षेत्र के कन्हैया दुल्लापुर गांव निवासी प्रदीप पटेल (21) पुत्र रामनरेश लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला के पास एक ईंट-भट्टे पर काम करता था। एक सप्ताह पूर्व वह अपने साथी अतुल के साथ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के वासुदेव का पुरवा निवासी मंगेतर से मिलने गया था। मंगेतर से मिलने के बाद वह लापता हो गया था। शनिवार की देर शाम उसका शव कुंडा कोतवाली के लरू गांव के गोबरा के पास नहर में बोरे में भरा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रदीप की जेब से मिले कागज के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घरवाले प्रदीप की मंगेतर और उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जताते रहे। मृतक प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहने हैं। एक की शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन


फोटो - 46
आग लगने से कई बीघे गेहूं की फसल जली
बाबागंज/बाघराय(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी खुमन चंद पटेल पुत्र रामलाल के खलिहान में रविवार को अचानक दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन खलिहान में रखा डेढ़ सौ बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। उधर, बाघराय थाना क्षेत्र के पवासी गांव में चामुंडा धाम के निकट गेहूं की खड़ी फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से सुरेश प्रताप सिंह, मदन द्विवेदी, बबलू पांडेय के एक-एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। उधर, पवासी में जगदीश दुबे का एक बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता
बाघराय (ब्यूरो)। स्थानीय थाने में रविवार को क्षेत्रीय लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में एसडीम कुंडा ने कहा कि क्षेत्र की जनता निर्भय होकर मतदान करें। किसी के प्रलोभन में ना आए। कोई चुनाव में गड़बड़ी करता है तो तुरंत इसकी जानकारी दें। सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी गांव में जाकर 6 मई के चुनाव में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। सीओ बबिता सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। यदि वह मतदान केंद्र पर मत देने के बाद रुके तो कड़ी कार्रवाई होगी। सभी जगह मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक दिन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। तहसीलदार रामजनम यादव ने कहा कि 6 मई को यादगार बनाएं। उत्सव जैसा माहौल मतदान केंद्र पर दिखना चाहिए। अधिक से अधिक मत पडना चाहिए जिससे आपका मतदान केंद्र पुरस्कृत हो सके। इस दौरान क्षेत्र के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मछली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के डड़िया नेवढ़िया निवासी तीरथ यादव पुत्र सरयू ने दरवाजे पर स्थित कुएं में मछली पाल रखी थी। रविवार सुबह पड़ोस के ही राजेंद्र पुत्र रामपाल, राजेश पुत्र श्रीपाल, रामनरेश पुत्र सुंदर, श्यामबहादुर पुत्र पृथ्वीपाल, राजा पुत्र रमेश जबरन कुएं में मछली पकड़ने लगे। तीरथ यादव ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई।

महुआ बीनने के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल
बाघराय (ब्यूरो)। महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के पूरेठकुराइन गांव में राजेंद्र कुमार द्विवेदी व दीपक द्विवेदी के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है। रविवार को महुआ बीनने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मारपीट में अभिषेक पुत्र राजेंद्र कुमार, शुभम कुमार पुत्र धीरेंद्र, लक्ष्मीदेवी पत्नी राजेंद्र कुमार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से बृजेश, नीरज घायल हो गए। सभी को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभिषेक दुबे की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। राजेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी व बलबा की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बाइक की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी रामेशवर प्रसाद यादव (67) पुत्र जगमोहन यादव शनिवार की शाम कृपालु पीएचसी में इलाज कराने के लिए गया था। साइकिल से लौट रहा था कि मनगढ़ बाबा का पुरवा गांव निवासी सुशील विश्वकर्मा ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। रामेश्वर को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पहले कृपालु पीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उसका इलाज प्रयागराज के एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है। इधर रामेश्वर के नाती जीतेंद्र यादव ने थाने में तहरीर दी है।


घर में घुसकर युवती का अपहरण करने का आरोप
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के सरुआ जमेठी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही एक युवक पर घर में घुसकर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। हालांकि उसकी बेटी को लालागोपालगंज से उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। युवती आरोपी के साथ रहने की जिद पकड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed