फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश
विकास भवन पहुंचकर डीएम ने डीएसटीओ, डीपीआरओ कार्यालय का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम मार्कण्डेय शाही ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीपीआरओ और बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मॉडल बूथों, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर संबंधित कार्य नहीं हुए हैं, उसकी सूची तैयार कर ली जाए।
दोपहर करीब बारह बजे विकास भवन पहुंचे डीएम ने डीएसटीओ कार्यालय में एलईडी लगवाने, प्रेक्षकों के बैठने की व्यवस्था, पेड न्यूज रोकने से संबंधित कार्य संपादित करने को कहा। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग में बने कंट्रोल रूम काअवलोकन कर एबीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बिजली, हैंडपंप, फर्नीचर आदि की जो कमियां हैं उसकी अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कर लें और उसे दुरुस्त करा लिया जाए। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इनसेट--------
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की बैठक संपन्न
डीएम की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के सभागार में स्वीप प्रोग्राम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की बैठक हुई। बैठक में डीआईओएस को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि जितने भी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता से संबन्धित रैली निकाली जाए, वहां स्वीप से संबंधित मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट------
पट्टी में कंट्रोल रूम स्थापित
विधानसभा पट्टी में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05343-250222 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी राजकपूर नायब तहसीलदार पट्टी को नामित किया गया है।

श्रीकृष्ण की रासलीलाओं का किया वर्णन
रखहा (ब्यूरो)। बाबा बेलखरनाथधाम के बिबियाकरनपुर में चल रही श्रीमदगवत कथा ज्ञान यज्ञ में पांचवें दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया गया। कथावाचक पं. मदन मोहन शुक्ल ने रासलीला की व्याख्या करते हुए कहा कि काम के बीच में रहकर काम पर विजय पाना ही रासलीला की महत्ता है। श्रीकृष्ण भगवान हजार गोपियों के बीच में रहते हुए भी कामदेव पर विजय पाकर योगेश्वर कहलाए। मुख्य यजमान पूर्व प्रधानाचार्य पं देशराज शुक्ल, राजाराम तिवारी, शक्ती शुक्ला, कृष्णकांत मिश्र,गीता मिश्रा, धनंजय शुक्ल,छोटू, आशुतोष सिंह, महेंद्र शुक्ल,राम लखन तिवारी, प्रकाश माली,अखिलेश सिंह, कृष्णदेव तिवारी, अवधेश तिवारी, अखिलेशमणि, अतुल पांडेय, त्रिवेणी तिवारी, अरुण विजय शंकर दुबे सिंह आदि मौजूद रहे।

शिक्षा के बगैर विकास संभव नहीं : मोती सिंह
बच्चों ने नृत्य और गीत की सजाई महफिल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शिक्षा संस्कारों की जननी है। शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी निहित हो। आज की पीढ़ी अपने संस्कार खोती जा रही है। यह भविष्य के लिए ठीक नहीं। ज्ञान के मंदिर में संस्कार की भी शिक्षा दी जाए। यह बातें प्रदेश के काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने किशुनगंज स्थित एलजी एकेडमी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
रविवार को हुए कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक श्यामशंकर द्विवेदी के प्रयास की सराहना की। अध्यक्षता महंत मनोज ब्रम्हचारी, संचालन रवींद्र अजनबी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल प्रताप त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। बतौर विशिष्ट अतिथि श्यामशंकर द्विवेदी व डायरेक्टर बेबी द्विवेदी के प्रयास की सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी आधुनिक सुविधाओं से आच्छादित यह शैक्षिक संस्थान अच्छी शिक्षा के लिए जाना जाएगा। इस दौरान रामशंकर द्विवेदी, भानु प्रकाश शुक्ला, संतोष कुमार दुबे, संतोष कुमार तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह विकट, दयाशंकर शुक्ल हेम, विनोद कुमार पांडेय, कृष्णदेव पाण्डेय, शिव प्रताप सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।


फोर्स के ठहरने के लिए एसपी ने देखी विद्यालयों की व्यवस्था
कुंडा। चुनाव के मद्देनजर एसपी एस आनंद ने क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां चुनाव में फोर्स का ठहराव कराया जाता है। उन्होंने विद्यालयों में सुविधाओं का जायजा लिया। कुंडा क्षेत्र में चुनाव के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स के ठहराव की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए चार विद्यालयों को चुना गया है। इसमें मनगढ़ में कौशलेंद्र इंटर कालेज, कुंडा बरई के एमएच महाविद्यालय, बाबूगंज में तुलसी इंटर कालेज और शेखपुर में एमएएस महाविद्यालय शामिल हैं। सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक ने स्वयं इन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही इसमें शौचालय सहित पानी आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed