फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   स्मार्ट सिटी का मॉडल निहारते रहे विधायक

स्मार्ट सिटी का मॉडल निहारते रहे विधायक

Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का मॉडल निहारते रहे विधायक
चित्र----
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का मॉडल निहारते रहे विधायक
प्रभात एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडलों का किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेल्हा के लोग भले ही स्मार्ट सिटी का सपना न देखते हों, मगर बच्चों ने शनिवार को बेल्हा की स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रस्तुत करके सभी को दंग कर दिया। रानीगंज विधायक धीरज ओझा मॉडल को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि बेल्हा को ऐसे ही मॉडल सिटी बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
प्रभात एकेडमी में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का मॉडल देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक उमड़ पड़े। वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर कार, स्मार्ट पार्किंग का आकर्षक मॉडल देखकर लोग दंग रह गए। विज्ञान प्रदर्शनी में जीवेश, पीयूष, अभिजीत, प्रकाश, आयुष्मान का ग्रुप प्रथम, काव्य, मोहन, युवराज, आर्यन, श्रेष्ठ और श्याम का ग्रुप दूसरे और जोवियल, कर्तव्य, प्रांजल, राम, हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। एमडीपीजी कालेज के डॉ. अरविंद मिश्र और किरन मिश्र ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर संजीव आहूजा, आकांक्षा श्रीवास्तव और पूजा सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इनसेट-------
रस्सी कूद में श्रेया अव्वल
आत्रेय अकादमी में शनिवार को हुई प्रतियोगिता में रस्सीकूद में श्रेया शुक्ला अव्वल रहीं। बालक वर्ग में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा छह के बच्चों ने पांच के बच्चों को हरा दिया। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जारा, मंतसा, राशि, अदिति, सौम्या, इशिता, साक्षी, आलोकिता ने कक्षा छह की बालिकाओं का हराकर जीत दर्ज करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल ललित शर्मा, कृष्णा सिंह, संदीप श्रीवास्तव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कटरामेदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दिनेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। आस्था सिंह, शगुन सिंह, राज, सचिन यादव, शिवांश, तनुज, वैभवी राय, इजहार, अंकित, आदर्श, कृतिका, अविनाश, शिवम, संजीव, सक्षम, नितिन को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लालमणि सिंह, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


युवा क्रांति यात्रा का होगा स्वागत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि पांच जनवरी को वाराणसी आने वाली युवा क्रांति यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शनिवार को संसदीय कार्यालय में तैयारी बैठक में छह जनवरी को प्रयागराज पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी, आरबीआई, सीबीआई और राफेल में हुए घोटाले और अत्याचार के प्रति जागरूक करना है। बैठक में सूरज त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, विवेक यादव, धर्मेंद्र कुमार, अंकित पाल, शुभम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed