{"_id":"5c095fafbdec2241b77102a6","slug":"101544118191-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र निर्धारण में खूब की मनमानी, अब खुल रही पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र निर्धारण में खूब की मनमानी, अब खुल रही पोल
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र निर्धारण में खूब की मनमानी, अब खुल रही पोल
सूचना प्रपत्र में विद्यालयों ने नहीं दी सही जानकारी, मानक पर ताक पर रखकर भरे कालम, न चहारदीवारी, न पर्याप्त कमरे
जांच के नाम पर अफसरों ने की खानापूर्ति, बगैर स्थलीय निरीक्षण के ही भेज दी रिपोर्ट
अब सूची जारी होने के बाद उठ रहे सवाल, आई 206 आपत्तियां अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। केंद्र निर्धारण प्रक्रिया दौरान विद्यालयों द्वारा की गई मनमानी की अब सूची जारी होने के बाद पोल खुल गई। परीक्षा केंद्र की हसरत पाले विद्यालयों ने सूचना प्रपत्र भरने में जमकर मनमानी की। मानक के अनुरूप सुविधाएं न होने के बाद भी कालम में आके दर्शा दिया था। अब केंद्र बनाए जाने के बाद आपत्तियां आना शुरू हुई तो विद्यालयों के साथ ही अफसरों की भी पोल खुल गई है। हालांकि अभी अंतिम सूची जारी नहीं हुई है। विभाग की ओर से तहसीलवार निरीक्षण का पुन: आदेश दिया गया है।
जिले में 37 राजकीय, 78 सहायता प्राप्त व 545 वित्तविहीन विद्यालय है। यूपी बोर्ड 2018-19 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया जुलाई माह से ही शुरू हुआ था। जिले सभी विद्यालयों से केंद्र निर्धारण को लेकर सूचना प्रपत्र के तहत विद्यालीय संबंधित सुविधाएं मांगी गई थी। जिसमें सीसीटीवी कैमरा, एक विद्यालय की दूरी, चहारदीवारी, जनरेटर, कमरों की संख्या, कंप्यूटर कक्ष सहित कई कालम दिए गए थे। केंद्र निर्धारण की इस प्रक्रिया में विद्यालयों को सूचना प्रपत्र दिए गए। अधिकांश विद्यालयों ने सूचना प्रपत्र भरने में जमकर मनमानी की। केंद्र की हसरत पाले विद्यालयों के संचालकों ने सभी कालम में ओके दर्शा दिया है। जबकि मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं थी। सूचना प्रपत्र में दी गई सूचनाओं की पड़ताल के लिए विभाग की अफसरों की टीम तहसीलवार तैनात की गई थी। टीम के तैनात अफसरों को विद्यालयों का स्थीलय निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट भेजनी थी। मगर निरीक्षण के नाम पर टीम द्वारा भी मनमानी की गई। और जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर रिपोर्ट भेज दी गई। अब नवंबर माह मेें
बोर्ड द्वारा 206 केंद्रों की पहली सूची जारी की गई तो केंद्रों की सूची पर सवाल उठने लगे। मजे की बात यह है कि बनाए गए केंद्रों पर 200 से अधिक आपत्तियां आई है। किसी में कमरा नहीं है, तो कहीं चहारदीवारी नहीं है, तो कहीं सीसीटीवी नही। इतना ही बालक व बालिकाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की तय दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया है। इससे विभागीय अफसरों एवं विद्यालयों की मनमानी की पोल खुल गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों द्वारा आपत्तियों को ध्यान में रखकर पुन: निरीक्षण किया जाएगा। इस रिपोर्ट के बाद केंद्र की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
बनाए जाएंगे पांच संकलन केंद्र, सीसीटीवी की होगी निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच संकलित होंगी उत्तर पुस्तिकाएं, केंद्रों पर मुस्तैद रहेंगी फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने के लिए जिले में पांच संकलन केंद्र बनाए जाएंगे। सभी पांचों केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होगे। सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जाएगी। विभागीय सूत्रों की माने बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार फरवरी माह के पहले चरण में ही शुरू हो जाएगी। छह फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटर मिलाकर कुल 134534 छात्र-छात्राएं शामिल होगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग की ओर तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड की ओर इस बार जिले में 206 केंद्रों की सूची जारी की गई है। हालांकि अभी सत्यापन के बाद पुन: केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। बढ़ने व घटने की भी संभावना है। वहीं दूसरी ओर विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्रों का भी निर्धारण कर चुका है। बोर्ड परीक्षा की हाई स्कूल व इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में पंाच संकलन केंद्र बनाए गए है। सभी पांचों तहसीलों एक- एक संकलन केंद्र बनाए गए है। सदर में शहर स्थित जीआईसी को संकलन केंद्र बनाया गया है। कुंडा तहसील में तुलसी इंटर कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। जबकि लालगंज स्थित राम अजोर मिश्र इंटर कालेज, रानीगंज तहसील के स्वामी करपात्री इंटर कालेज व पट्टी स्थित राम राज इंटर कालेज पट्टी को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच संकलन केंद्रों पर लाई जाएगी। इसके अलावा केंद्रों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। केंद्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। बाहरी दीवाल से लेकर अंदर सभी कमरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। संकलन केंदरों पर सीसीटीवी कैमरे के मेन पैनल के साथ ही सभी कमरों की मॉनटरिंग की जाएगी। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि संकलन केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर पुख्ता इंतजाम होंगे।