{"_id":"5c017765bdec2241a73a740a","slug":"101543599973-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नेता ने प्रधानमंत्री व आरएसएस प्रचारक पर की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो नेता ने प्रधानमंत्री व आरएसएस प्रचारक पर की अभद्र टिप्पणी
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो नेता ने प्रधानमंत्री व आरएसएस प्रचारक पर की अभद्र टिप्पणी
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल, दिनभर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में होती रही जुबानी जंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भाजयुमो के एक पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रचारक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। पोस्ट वायरल होते ही पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। सोशल मीडिया पर दिनभर पोस्ट वायरल होती रही। मामले में चुप्पी साधे पदाधिकारियों ने देर शाम अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि जिस किसी ने भी ऐसी अनुशासनहीनता की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं है।
शुक्रवार को एक तरफ मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए जिला कार्यकारिणी द्वारा पदयात्रा की तैयारी की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। गांव-गांव जन-जन तक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया जाता रहा, वहीं दोपहर बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी व आरएसएस प्रचारक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की एक पोस्ट फे सबुक पर खुद भाजयुमो के एक पदाधिकारी ने वायरल कर दी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी व आरएसएस प्रचारक के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पोस्ट वायरल होते ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया पर ही जुबानी जंग छिड़ गई। तरह-तरह के सवाल उठने लगे। भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी अंदरखाने में इसे लेकर मंथन करते रहे। देर शाम जिला कार्यवाह डा. सौरभ पांडेय ने जुबान खोली। बताया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पोस्ट वायरल करने वाले के खिलाफ दंडनात्मक कारवाई की जाएगी। इस बारे में जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।