फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   देल्हूपुर में हाईवे पर हंगामा, सिपाही को दौड़ाया

देल्हूपुर में हाईवे पर हंगामा, सिपाही को दौड़ाया

Mon, 12 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
देल्हूपुर में हाईवे पर हंगामा, सिपाही को दौड़ाया
देल्हूपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर सोमवार की सुबह जिला महिला अस्पताल की महिला डाक्टर की कार से साइकिल सवार को टक्कर लग गई। डाक्टर घायल की मदद करने नीचे उतरीं तो आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। मदद के बहाने कार में घुसे कुछ लोगों ने मोबाइल पार कर दिया। मौके पर पहुंचा डायल 100 का सिपाही एक युवक को पकड़कर चौकी ले जाने लगा तो पब्लिक ने उसे दौड़ा लिया। पुलिस चौकी के भीतर घुसकर सिपाही ने जान बचाई। तभी वहां पहुंचे चौकी प्रभारी ने भीड़ को चहेटा। बाद में लेडी डाक्टर को जाने दिया और घायल का मरहम पट्टी कर उसे घर भेजा। इसे लेकर दिन भर बाजार का माहौल तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में तैनात सीनियर डॉक्टर नीलिमा सोनकर सोमवार को अस्पताल के लिए अपनी कार से इलाहाबाद से निकलीं। वह कार खुद ड्राइव कर रहीं थीं। कार लेकर वह देल्हूपुर बाजार के पास पहुंची। तभी उनकी कार से साइकिल सवार मुसाहब अली (60) निवासी गोवर्धनपुर को ठोकर लग गई। जिससे वह नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया। यह देख महिला डाक्टर ने अपनी कार रोक दी और वृद्ध को उठाने लगी। तभी आसपास के लोग शोर मचाते हुए आ गए। भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने महिला डॉक्टर से चाभी छीन ली। इस बीच कार में घुसकर एक युवक कार चलाने का प्रयास करने लगा। तभी डायल 100 का सिपाही विजय सिंह पहुंच गया। उसने कार में चालक की सीट पर बैठे युवक को बाहर निकाला। लेडी डॉक्टर से कहा कि कार पुलिस चौकी ले चले। यह सुनते ही लेडी डॉक्टर नीलिमा सोनकर कार में बैठी तो उनका मोबाइल गायब था।
विज्ञापन


उन्होंने सिपाही को मोबाइल चोरी होने की बात बताई। सिपाही ने कार में मदद के बहाने सवार युवक को पकड़ लिया और उसे चौकी लेकर जाने लगा। सिपाही की करतूत वहां मौजूद लोगों को नागवार लगी। आक्रोशित भीड़ हंगामा करते हुए सिपाही को दौड़ा लिया। सिपाही अपनी जान खतरे में देख युवक को लेकर पुलिस चौकी के भीतर घुस गया। उसने भीतर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इस बीच चौकी पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने माजरा समझने के बाद सिपाही को दौड़ाने वाले लोगों को चहेट कर भगाया। घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर किसी पक्ष ने नहीं दी है। संदिग्ध युवक से मोबाइल की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमी रहीं डाक्टर डाक्टर नीलिमा
जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर नीलिमा सोनकर दुर्घटना के बाद सहमी रहीं। घायल वृद्ध की मदद करने के लिए वह खुद कार रोककर उतरीं, लेकिन भीड़ उनके साथ मारपीट करने पर अमादा थी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी डाक्टर सहमी रहीं। हालांकि, दो घंटे बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। मोबाइल गायब होने से वह परेशान थीं। राहत की बात यह थी कि उन्होंने अपने पर्स में रुपये रखा था। जो बच गया था।


हाईवे पर रहा अफरा-तफरी का माहौल
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। लोगों की भारी भीड़ चौकी से लेकर राजमार्ग तक जमा थी। हर कोई घटना के अलावा लेडी डॉक्टर के बारे में जानने की जिज्ञासा लिए हुए था। बाजार में दो घंटे तक लोगों का जमघट लगा रहा। पुलिस बार-बार सभी को भगाती रही लेकिन वे कुछ दूर तक जाने के बाद फिर लौट आते। इससे हाईवे पर वाहनों का पहिया थम जाता रहा।


देल्हूपुर में हाईवे पर हंगामा, सिपाही को दौड़ाया
पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही ने बचाई जान, चौकी प्रभारी ने भीड़ को चहेटा
लेडी डॉक्टर की कार से साइकिल सवार को लगी थी टक्कर, मदद के बहाने उड़ाया मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed