{"_id":"605e3a498ebc3e591231436c","slug":"10-students-resticated-during-exam-in-ufm-activity-pratapgarh-news-ald302729059","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी और बीएड की परीक्षा में नकल करते मिले चार परीक्षार्थी रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी और बीएड की परीक्षा में नकल करते मिले चार परीक्षार्थी रस्टीकेट
विज्ञापन
एमडीपीजी कालेज में एलएलबी व बीएड की परीक्षा देते छात्र छात्राएं।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। दस मार्च को अव्यवस्था के चलते निरस्त की गईं बीएड और एलएलबी की परीक्षाएं शुक्रवार को शहर में एमडीपीजी कालेज और पीबीपीजी कालेज में संपन्न कराई गईं। दोनों केंद्रों पर बीएड और एलएलबी की परीक्षा में नकल करते मिले चार परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया।
राज्य विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू हुई थीं। पहले दिन एमडीपीजी केंद्र पर परीक्षा विलंब से शुरू होने पर परीक्षार्थियों ने बवाल कर दिया था। जिस पर कुलपति ने परीक्षा निरस्त कर दी थी। बाद में चिंतामणि स्मारक विधि महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र एमडीपीजी कालेज से पीबीपीजी कालेज स्थानांतरित कर दिया गया था। दस मार्च को निरस्त परीक्षा शुक्रवार को सुबह 9 से 12 बजे के बीच संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय की टीम अचानक दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई। जिससे हड़कंप मच गया। एमडीपीजी में बीएड के परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी पीबीपीजी कालेज पहुंच गए। वहां एलएलबी की परीक्षाएं हो रही थीं। इस दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, एमडीपीजी कालेज के आंतरिक सचल दल ने भी बीएड की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को नकल करते मिलने पर रस्टीकेट कर दिया। एमडीपीजी में कुल 1654 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, पीबीपीजी कालेज में 464 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 31 अनुपस्थित रहे।
तीन अप्रैल तक बंद रहेंगे महाविद्यालय
जिले के सभी महाविद्यालय तीन अप्रैल तक बंद रहेंगे। एमडीपीजी के जनसूचनाधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि होली और गुड फ्राइडे की वजह से छुट्टी की गई है। विश्वविद्यालय ने छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता का घर खंगाल ले गए चोर
प्रतापगढ़। बृहस्पतिवार रात चोर अधिवक्ता के घर से हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। अंतू थाना क्षेत्र के नागमलपुर गांव निवासी दुर्गेश तिवारी अधिवक्ता हैं। लौकेयापुर गांव में उन्होंने मकान बना रखा है। बृहस्पतिवार की रात चोर उनके घर में घुस गए और हजारों के सामान समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पीड़ित ने अंतू पुलिस से शिकायत की।