{"_id":"614a28538ebc3eb6242a94ce","slug":"1-5-lakh-people-are-not-coming-to-take-second-dose-even-after-phone-and-message-pratapgarh-news-ald3163706146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन करने और मैैसेज देने के बाद भी दूसरी डोज लेने नहीं आ रहे डेढ़ लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन करने और मैैसेज देने के बाद भी दूसरी डोज लेने नहीं आ रहे डेढ़ लाख लोग
विज्ञापन
vaccination
जिले के डेढ़ लाख लोग कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए बूथों पर नहीं आ रहे हैं। जबकि लगातार इनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैसेज भेजने के साथ फोन किया जा रहा है। कोई जुकाम-बुखार से पीड़ित होने तो कोई बाहर होने की बात कह रहा है।
कोरोना महामारी को मात देने के लिए जिले के 13,80,559 लोग अब तक टीका लगवा चुके हैं। इनमें से डेढ़ लाख लोग ऐसे हैं जो दूसरी खुराक के लिए निर्धारित समय सीमा बीतने के एक माह बाद भी बूथों पर नहीं पहुुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगातार इनके पास मैसेज भेज रहे हैं।
टीका लगवाने के लिए फोन भी किया जा रहा है, मगर वे आने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं। शासन की ओर से लगातार आदेश आ रहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले टीकाकरण पूरा कर लिया जाए। प्रयास किया जाए कि दोनों डोज सभी को लग जाए।
विज्ञापन
परेशानी दूर करने के लिए शनिवार को तय कर दिया गया है दिन
कोरोना टीकाकरण के लिए बूथों पर जुटने वाली भीड़ और हंगामे को देखते नई व्यवस्था बनाई गई है। शनिवार को बूथों पर सिर्फ दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके लिए किसी प्रकार का पंजीकरण भी नहीं कराना होता है। इसके बाद भी डेढ़ लाख लोग दूसरी डोज लेने के लिए नहीं आ रहे हैं।
पहली बार गांव में लगाया कैंप, दूसरी बार अफसर भूले
जब कोई टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था तब स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव के बजाय बूथ बनाकर टीकाकरण कर रहा है। जिन गांवों में कैंप लगाकर पहली डोज दी गई, वहां दोबारा शिविर नहीं लगाए गए।
जिन गांवों में ज्यादा लोगों को दूसरी डोज दी जानी है, वहां बूथ बनाए जा रहे हैं। आशा बहुओं के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित भी कराया जा रहा है जो दूसरा टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं।
महेश सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी