फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.5 lakh applications came for Ujjwala 2 scheme

उज्जवला सिलेंडर के लिए 1.5 लाख आवेदन, अभी टारगेट का पता नहीं

Mon, 16 Aug 2021 11:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 16 Aug 2021 11:37 PM IST
सार

जिले में उज्ज्वला टू योजना के लिए भले ही केंद्र सरकार ने कोई लक्ष्य तय नहीं किया है, मगर अभी तक जिले की 68 गैस एजेंसियों पर डेढ़ लाख महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। नि:शुल्क गैस सिलिंडरों के लिए बीपीएल परिवार प्राथमिकता में हैं।

विज्ञापन
1.5 lakh applications came for Ujjwala 2 scheme
gas cylinder

विस्तार

जिले में उज्ज्वला टू योजना के लिए भले ही केंद्र सरकार ने कोई लक्ष्य तय नहीं किया है, मगर अभी तक जिले की 68 गैस एजेंसियों पर डेढ़ लाख महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। नि:शुल्क गैस सिलिंडरों के लिए बीपीएल परिवार प्राथमिकता में हैं। केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना की शुरुआत एक मई 2016 से की गई थी। जिसमें बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाता है। साथ ही पहली बार भरा हुआ सिलिंडर व चूल्हा मिलता है। इस योजना के पहले चरण में जिले की लाखों महिलाओं के नाम कनेक्श दिए गए थे।
विज्ञापन


अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला टू योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत पहले चरण में वंचित परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। जिले में इस योजना के तहत कुल कितने लोगों को लाभ मिलना है, इसका कोई लक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन


2011 की जनगणना के आधार पर लक्ष्य होगा निर्धारित
उज्ज्वला योजना के तहत लाभान्वित परिवारों का चयन 2011 की सामाजिक, आर्थिक जनगणना के आधार पर किया गया है। पहले फेज में बचे परिवारों को इस चरण में लाभान्वित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई- केवाईसी से होगा सत्यापन
जिले में गैस उपभोक्ताओं का सत्यापन शुरू हो गया है। इसके तहत इस बार केवाईसी की सत्यापन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव कर दिया गया है। इस बार ऑनलाइन सत्यापन होगा। गैस उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के भरने के बाद ही इसका ई-केवाईसी हो सकेगा। ई-केवाईसी न होने गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।


पांच हजार ने दोबारा नहीं कराई रिफलिंग
उज्जवला योजना के प्रथम चरण में बड़ी संख्या में लोगों को गैस सिलिंडर दिए गए थे। करीब पांच हजार लोगों ने सिलिंडर लेने के छह माह बाद भी दोबारा रिफिल नहीं कराया। अफसरों ने इसके पीछे की वजह जानना बेहतर नहीं समझा। हालांकि लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण सिलिंडर नहीं भराया गया। उज्ज्वला टू के तहत अभी तक करीब डेढ़ लाख महिलाओं ने अपना आवेदन गैस एजेंसियों पर जमा किया है। अभी तक कोई लक्ष्य नहीं आया है। लक्ष्य आने के बाद सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, पात्र लोगों को नि:शुल्क सिलिंडर दिए जाएंगे। घनश्याम पांडेय, संचालक, ओम गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed