फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   prabhat jha attack on rahul gandhi

'अगर राहुल यह पढ़ लें तो आरएसएस से जुड़ जाएंगे'

Fri, 11 Apr 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर Updated Fri, 11 Apr 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
prabhat jha attack on rahul gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का साहित्य पढ़ने की सलाह दी हैं। झा ने कहा है कि यदि राहुल आरएसएस का साहित्य पढ़ लेंगे तो निश्चित तौर पर मेरा मानना है कि वह आरएसएस से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


झा ने यह भी कहा कि अविवाहित राहुल की उम्र ज्यादा हो गई है, इसीलिये वह बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। भाजपा ने इसी के साथ राहुल गांधी से बेझिझक यह भी स्वीकारने की अपील की है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री साबित हुये हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गुरुवार को अमर उजाला से बातें कर रहे थे।

'आरएसएस में है महिला संगठन'

prabhat jha attack on rahul gandhi

उन्होंने कहा कि आरएसएस देश भक्तों का संगठन है और इसके लोग राष्ट्र के लिये कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। राहुल गांधी द्वारा कल मुरैना में यह कहे जाने पर कि महिलाओं के हितों की बात करने वाली भाजपा के मातृत्व संगठन आरएसएस में ही एक भी महिला नहीं हैं के जवाब में प्रभात झा ने कहा कि युवराज राहुल अपना ज्ञान अपडेट कर लें, मेरा उन्हें खुला निमंत्रण है कि वह एक दिन आरएसएस की शाखा में आ जाये उनके ज्ञान चक्षु खुल जायेंगे। आरएसएस का महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति भी बेहद सक्रिय है।

प्रभात झा ने यूपीए सरकार पर भी ताबड़तोड़ हमले बोले और कहा कि देश के इतिहास में डॉ. मनमोहन सिंह अब तक के सबसे असफल प्रधानमंत्री साबित हुये है। उन्होंने कहा कि यहीं कारण है कि 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का कांग्रेस चुनाव में उपयोग ही नहीं कर रही है न तो उनकी सभाएं कराई जा रही है और न ही उनकी प्रचार के लिये डिमांड हैं।

झा ने यह भी दावा किया कि वह दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों में दौरा कर चुके हैं सभी जगह भाजपा अब तक के इतिहास की सर्वाधिक सीटें जीत कर इतिहास रच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed