फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Post posted on Facebook with fake account police blocked ID

आजमगढ़: फर्जी एकाउंट से फेसबुक पर डाली पोस्ट, पुलिस ने की आईडी ब्लॉक 

Sun, 10 Nov 2019 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Post posted on Facebook with fake account police blocked ID
facebook - फोटो : amar ujala

अयोध्या मामले में कोर्ट के फैसला सुरक्षित कर लेने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल साइट पर फर्जी एकाउंट बनाकर उन्माद फैलाने का प्रयास किया पर पुलिस की सक्रियता से वे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने उन मैसेजों को तो नष्ट किया ही उस फर्जी एकाउंट को ब्लाक करवा दिया। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अहरौला और अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 6-7 युवकों ने हाल ही चर्चा में आए एक संगठन के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर आने वाले फैसले पर सवाल उठाते हुए मैसेज पोस्ट कर दिया। 
विज्ञापन


साइबर सेल की मॉनीटरिंग के जरिये जानकारी मिली तो पुलिस ने उस आईडी को तत्काल ब्लॉक करा दिया। मामले में छह लोगों को चिह्नित किया गया है। इनकी गतिविधियों की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed