फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   polytechnic classes will run in nine engineering colleges of lucknow

खुशखबरी: इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी पॉलीटेक्निक क्लास

Fri, 05 Jul 2013 11:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
polytechnic classes will run in nine engineering colleges of lucknow

राजधानी में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन का मन बना रहे छात्रों को अब और भी मौके मिल सकेंगे। यहां के नौ इंजीनियरिंग संस्थानों में पॉलीटेक्निक कोर्सेज चलाए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


आगामी शैक्षिक सत्र के लिए प्रस्तावित काउंसलिंग में इन संस्थानों को भी शामिल किया जाना है। इसके चलते राजधानी में करीबएक हजार ज्यादा सीटों पर दाखिले लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


भेजा जा चुका है अंतिम प्रस्ताव
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में बृहस्पतिवार को अंतिम प्रस्ताव भेज दिया गया है। च्वाइस लॉकिंग से पहले इस पर शासनादेश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधनों के पॉलीटेक्निक कोर्सेज के प्रति आए इस रुझान को बीटेक के घटते क्रेज से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारों की मानें तो जीबीटीयू से संबद्ध कॉलेजों में पिछले कई सालों से सीटें खाली रहने की वजह से अब पॉलीटेक्निक कोर्स को मैनेजमेंट उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे हैं।

32 हो जाएगी संख्या
अभी तक राजधानी में 23 संस्थानों में पॉलीटेक्निक कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसमें तीन सरकारी और दो सहायता प्राप्त संस्थान शामिल हैं जबकि अन्य निजी संस्थान हैं।

नौ इंजीनियरिंग कॉलेज के शामिल होने पर यह संख्या 32 तक पहुंच जाएगी। ये कॉलेज सेकंड शिफ्ट में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई कराएंगे।

हर कॉलेज में डिप्लोमा की 120 सीटें होंगी। इस हिसाब से राजधानी में कुल 1080 अतिरिक्त सीटों पर दाखिले हो सकेंगे।

3005 रुपये करने होंगे जमा
इस बार की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट एक हजार रुपये बढ़ा दिया गया है।

अब स्टूडेंट्स को 3005 रुपये जमा करने होंगे जबकि पहले ये दो हजार रुपये था।

अंतिम दिन तक बदल सकेंगे चॉइस
सर्टिफिकेट्स के वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी बैंक से ट्रांजेक्शन आईडी लेकर अगले दिन अपने परीक्षा केंद्र वाले जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर ही संपर्क करेंगे।


यहां सर्टिफिकेट की जांच होगी जिसके बाद ही अभ्यर्थी को पिन दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पिन द्वारा ऑनलाइन चॉइस लॉक कर सकेंगे। अंतिम दिन तक चॉइस में बदलाव किया जा सकेगा।

इन संस्थानों में चलेंगे पॉलीटेक्निक कोर्स
•गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
•रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
•डीएनएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
•सरोज इंस्टीट्यूट
•बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
•आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
•अवध इंस्टीट्यूट
•स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज
•एमजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed