फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   political parties are baking breads as my son has died says hemraj mother

'तुम दिल्ली में रोटियां सेंको, मेरा बेटा तो चला गया'

Sat, 12 Jan 2013 12:13 PM IST
मथुरा/इंटरनेट डेस्क
मथुरा/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
political parties are baking breads as my son has died says hemraj mother

पाकिस्तानी सेना की बर्बर कार्रवाई में शहीद हेमराज की मां मीना देवी बुधवार से ही बेसुध पड़ी हुई हैं, उनके आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। गमगीन मां ने बेटे की शहादत की खबर के बाद से एक भी निवाला नहीं लिया है। एक ओर उनकी आंखों में पाकिस्तान के खिलाफ नफरत है तो दूसरी ओर नेताओं के खिलाफ दिल में टीस।

विज्ञापन


शोककुल परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पर नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। शुक्रवार को भी कई पार्टियों के नेता पहुंचे। इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह शहीद हेमराज के घर शेरनगर खैरार पहुंचे। उन्होंने जैसे ही अपने को सोनिया गांधी का दूत बताया, वहां बैठे परिवारीजन और ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन


'तिहारो प्रतिनिधमंडल अब का करवै आयो है'

मीना देवी ने कांग्रेस नेताओं को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने रुंधे गले से कहा, ‘अरे भैय्या, तिहारो प्रतिनिधमंडल अब का करवै आयो है, जा ठिया सबई आए, थ्यारो केंद्र से कोई नाए आयो। तुम तो दिल्ली मा बैठके रोट्टियां सेको। थ्यारी मैडम ने अबे तक कोई सुध न लई। म्हारो तो छोरा चाले गयो।’ उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार से उन्हें  न्याय चाहिए। वह सरकार की कार्रवाई को तब मानेंगी जब उनके बेटे का सिर लाकर उनको दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना था कि सोनिया गांधी को तीन दिन बाद दूत भेजने की सुध आई है। अभी तक प्रधानमंत्री और केंद्र के नुमाइंदों को शहीदों की सुध नहीं आई। ग्रामीणों का कहना था कि कांग्रेस नेता पाक के खिलाफ दोस्ताना संबंधों की दुहाई देते नहीं थक रहे। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है। ग्रामीणों ने कांग्रेसजनों से सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी।

कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व शीघ्र गांव आएगा। शहीद के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। शहीद के परिवार गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप दिए जाने पर विचार होगा। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि पाकिस्तान सेना के जवानों की हरकतों का केंद्र सरकार जवाब देगी।


एयर इंडिया में नौकरी की पेशकश
राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल के नेता पूर्व मंत्री दलवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ हेमराज के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद हेमराज सिंह के भाई जयसिंह को एयर इंडिया में नौकरी दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed