फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   policeman and leader fights for line

लाइन में लगने को लेकर ‘खाकी’ और ‘खादी’ में जूतम-पैजार

Mon, 02 Sep 2013 03:24 PM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
policeman and leader fights for line

सहारनपुर के महाराज सिंह कॉलेज में लगे स्मार्ट कार्ड कैंप में लाइन में लगने को लेकर दरोगा और नेता में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध सिटी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को महाराज सिंह कालेज में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में मोहल्ला माधो नगर निवासी सूरज पाल और उसका पड़ोसी बालेंद्र शर्मा भी कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


सूरजपाल हरिद्वार पुलिस में दरोगा पद पर है, जबकि बालेंद्र एक पार्टी से जुड़ा हुआ है। कैंप में स्मार्ट कार्ड की लाइन में लगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे पर पिल पड़े और एक-दूसरे को जमकर लात घूंसों से पीटा। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा बुझा कर शांत किया।

बाद में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मामला एनसीआर में दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed