वाराणसी में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आम आदमी की जुबान पर रहने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें अब वाराणसी में भी बढ़ती जा रही हैं।
शुक्रवार की शाम कोतवाली थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। केजरीवाल पर बिना अनुमति के नवापुरा में नुक्कड़ सभा करने का आरोप है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की शाम उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापुरा में अपने प्रचार के लिए नुक्कड़ सभा की थी। सभा में करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।
फ्लाइंग स्क्वाड ने की थी शिकायत
कोतवाली पुलिस को सभा की जानकारी बाद में मिली। जानकारी की गई तो पता चला कि नुक्कड़ सभा करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।
मामले में फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्य पीयूष शर्मा और एसआई दिलीप श्रीवास्तव की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।