फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police registered a case of dog's murder

... पुलिस ने दर्ज किया कुत्ते की हत्या का मामला

Sun, 19 May 2013 01:29 AM IST
रुड़की/ब्यूरो
रुड़की/ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
police registered a case of dog's murder

रुड़की पुलिस की काबिले तारीफ तत्परता देखिए। एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर रंजिशन पालतू कुत्ते के कत्ल का इल्जाम लगाया तो पुलिस ने भी देरी नहीं की। मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर रंजिशन पालतू कुत्ते के कत्ल का इल्जाम लगाया तो पुलिस ने भी देरी नहीं की। मुकदमा दर्ज किया।

कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया और मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरे को जांच के लिए सुरक्षित रखा।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव का है।

शशिकांत त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसके कुत्ते की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।

त्यागी ने इस मामले में अपने ही एक पड़ोसी पर कुत्ते को मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल पड़ोसी के खिलाफ पशु को मार डालने के आरोप में धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आनन फानन में कुत्ते का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुत्ते की मौत का खुलासा नहीं हो पाया, इसलिए रासायनिक परीक्षण के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे सिद्ध हो सके कि कुत्ते को जानबूझकर मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed