फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police puts pressure on family of rape victim girl

मासूम की हत्या: देखिए यूपी पुलिस का घिनौना चेहरा!

Fri, 12 Jul 2013 12:42 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
police puts pressure on family of rape victim girl

चार वर्षीय बच्ची के साथ लखनऊ के गोमती नगर में हुई दिल दहलाने वाली घटना में टालमटोल करने वाली गोमतीनगर पुलिस के खिलाफ बृहस्पतिवार को महिलाओं को चिनहट चौराहे पर जाम लगाकर गुस्सा दिखाना पड़ा।

विज्ञापन


अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बच्ची के परिवार वालों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग जुटे।

प्रशासन और महिला आयोग के लोगों ने मौके पर पहुंचकर समझाना चाहा तो महिलाओं के सवालों ने उन्हें निरुत्तर कर दिया।

हालांकि, करीब डेढ़ घंटे बाद ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।

मासूम की मां ने बताया कि पुलिस दो दिन से उसकी बहन, बहनोई और भांजे को पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है।

आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस उन्हें ही फंसाना चाह रही है। बहनोई और भांजे को पुलिस हिरासत में लेकर गुनाह कुबूलने का दबाव बना रही है।

पुलिस की करतूत की जानकारी होते ही लोग भड़क उठे। महिलाओं ने चौराहे पर धरना देकर फैजाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया।

देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे कई लोग वाहनों से उतरकर धरने की वजह पूछते नजर आए और कारण जानते ही पुलिस के प्रति गुस्से में आ गए।
विज्ञापन


जाम बढ़ता देख कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं बाइक सवारों को भी महिलाओं ने रोक लिया।

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे एसडीएम गौतम ने धरना खत्म करवाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों को रिहा करवाने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed