फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police lathi charge on reservation supporter

चले थे अखिलेश से मुलाकात करने, मिली पुलिस की लाठी

Wed, 31 Jul 2013 12:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
police lathi charge on reservation supporter

उत्तर प्रदेश में आरक्षण की नई व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग लेकर मंगलवार को सीएम आवास जा रहे छात्रों पर पुलिस ने राजभवन के पास लाठियां भांजी।

विज्ञापन


इससे गुस्साए छात्र सड़क पर लेट गए और उग्र होने लगे। बाद में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मान मनुहार कर उन्हें विधानभवन के सामने धरनास्थल ले गए।

हालांकि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने लाठियां चलाने की बात से इन्कार किया है। उधर, छात्रों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे में सीएम ने उनसे मुलाकात नहीं की तो वे राज्यभर में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें मुलाकात का आश्वासन दिया है। राज्य के कई मंत्री और प्रभावशाली लोग भी छात्रों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण समर्थक छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस व प्रशासन के पास खबर थी कि बड़ी संख्या में छात्र गंगा गोमती ट्रेन से करीब दस बजे लखनऊ पहुंच रहे हैं। लेकिन छात्रों का एक बड़ा गुट सोमवार को देर रात ही लखनऊ पहुंच गया।

अधिकारी तैयार होकर धरनास्थल पहुंचते इससे पहले छात्रों का यह दल सुबह करीब सवा आठ बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय की तरफ रवाना हो गया। इसकी भनक अधिकारियों को लगी तो आनन फानन में उन्होंने फोर्स भेज दिया।

इलाहाबाद विवि के अध्यक्ष दिनेश यादव के मुताबिक राजभवन और पीडब्ल्यूडी भवन के बीच पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और उन पर लाठियां भांजी। इस बीच एडीएम सिटी पूर्वी आरपी सिंह, एसपी पूर्वी राजेश कुमार व अन्य अधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंच गए।


अधिकारियों ने काफी मशक्कत कर छात्रों को मनाया। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास, समाजवादी पार्टी कार्यालय, एनेक्सी और धरनास्थल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

छात्रों ने आरक्षण की नई व्यवस्था को फिर से लागू करने और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को पद पर बरकरार रखने की मांग रखते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों के समर्थन में अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल भी धरनास्थल पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed