{"_id":"5471ec18-df58-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"police-job-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: यूपी में पुलिस की 50,000 नई भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: यूपी में पुलिस की 50,000 नई भर्तियां
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो नौजवान यूपी पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं और जो पुलिस में पहले से हैं, उनके लिए सरकार सौगात लाई है। डीजीपी देवराज नागर ने बताया कि प्रदेश में सात जुलाई से 50 हजार नई भर्तियां शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
इनमें साढ़े 41 हजार कांस्टेबल, 2842 कंप्यूटर आपरेटर, 3698 एसआई और 312 प्लाटून कमांडर के पद भरे जाएंगे। साढ़े तीन हजार एसआई को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ये पदोन्नति सीनियोरिटी के लिहाज से होगी। इसके अलावा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल भी संशोधन किया गया है। पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ को घटाकर 4.8 किमी किमी कर दिया है। जबकि महिलाओं के लिए 8 किमी की दौड़ 3.2 किमी कर दी गई है।
विज्ञापन
पहले एक घंटे में ये दौड़ पूरी करनी होती थी, लेकिन अब घटी हुई दौड़ को पुरुषों के लिए 30 मिनट और महिलाओं के लिए 20 मिनट रखा गया है। 10 किलोमीटर की दौड़ अमानवीय थी।
डीजीपी ने कहा कि भर्ती के बाद पुलिस बल में खासा इजाफा हो जाएगा, जिससे बेहतर पुलिसिंग में मदद मिलेगी। इससे इन्वेस्टीगेशन और लॉ एंड आर्डर के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों की लंबे समय से चली आ रही कवायद भी काफी हद तक पूरी हो जाएगी।