फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police in ayodhya

पैरामिलिट्री और पीएसी के हवाले हुई अयोध्या

Sun, 25 Aug 2013 01:20 AM IST
अयोध्या/ब्यूरो
अयोध्या/ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
police in ayodhya

84 कोसी परिक्रमा की पूर्वसंध्या पर शनिवार शाम रामनगरी पैरामिलिट्री और पीएसी समेत भारी पुलिस बल के हवाले कर दी गई। फोर्स ने नया घाट से हनुमानगढ़ी क्षेत्र की गलियों में फ्लैग मार्च कर मोर्चा भी संभाल लिया।

विज्ञापन


नया घाट व सटे पुराना सरयू पुल को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

परिक्रमा की अगुवाई करने वाले महंत नृत्यगोपालदास, पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती, करुणानिधान शरण, विहिप के विभाग संरक्षक महंत बृजमोहन दास, पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री और महंत कौशलकिशोर शरण समेत कई संत-महंतों को उनके मठ-मंदिरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन महंतों का कहना है कि उन्हें दोपहर में नोटिस देकर दरवाजे पर फोर्स तैनात करके बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि डीएम ने अधिकृत तौर पर इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी वीके द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पूरा दिन अयोध्या में शांति रही, जनजीवन सामान्य रहा। अब प्रशासन धारा 144 तोड़ने वालों को चिह्नित कर प्रतिबंधित 84 कोसी परिक्रमा नहीं होने देगा।

अयोध्या में प्रतिबंध तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए पर्याप्त फोर्स आ गई है। दो अतिरिक्त एसपी, 23 डीएसपी, 400 सब इंस्पेक्टर, 200 इंस्पेक्टर, 1500 सिपाही समेत आरएएफ और पीएसी की 14 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं।

17 सेक्टर और 43 सब सेक्टर में अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था बांटकर 60 मजिस्ट्रेटों समेत उनके साथ पर्याप्त बल तैनात किया गया है। निषेधाज्ञा तोड़ने में अब तक 75 लोगों को जिले के विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया है।

हालांकि डीएम ने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जनजीवन रविवार को भी सामान्य रखते हुए रोड पर चेकिंग होगी ताकि कोई भी परिक्रमा समर्थक न निकल सके।

बाजार और स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। डीएम ने विहिप व संतों के खिलाफ वारंट जारी करने के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जब कोई निषेधाज्ञा तोड़ेगा तो गिरफ्तार होगा। प्रवीण तोगड़िया के अयोध्या आकर छिपे होने के सवाल पर डीएम-एसएसपी ने इसे अफवाह करार दिया।

अयोध्या से मखौड़ा तक डीजीपी का दौरा
सूबे के पुलिस महानिदेशक देवराज नागर ने 25 अगस्त से 13 सितंबर तक प्रस्तावित चौरासी कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध के मद्देनजर लखनऊ से कार द्वारा फैजाबाद होते हुए अयोध्या से मखौड़ा तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।


उन्होंने परिक्रमा के शुरूआती स्थल नया घाट का मुआयना करते हुए मखौड़ा में विहिप की पहले दिन की घोषित यज्ञ और विश्राम स्थल व सभा स्थल का जायजा लिया। साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed