{"_id":"82c41372-e2d0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"police-force-beaten-up-by-villagers-in-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में अब ग्रामीणों के हाथों पिट गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में अब ग्रामीणों के हाथों पिट गई पुलिस
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला फिर कुंडा का है। जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची मानिकपुर पुलिस पर मऊदारा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की बोलेरो तोड़ डाली और एक मुल्जिम को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
और नहीं मिल सका सुराग
सूचना पर सीओ के साथ कई थानों की फोर्स पहुंची और गांव में दोबारा दबिश दी, लेकिन फरार मुल्जिम का सुराग नहीं मिल सका। शहाबपुर गांव निवासी संतोष सिंह पर कुछ दिनों पूर्व कुसाहिलडीह के पास हमला कर पीटा गया था।
विज्ञापन
बोलेरो से लौट रही थी पुलिस
मामले में मऊदारा निवासी विजय यादव, काकू तथा किशुनदासपुर निवासी योगेश उर्फ बबल्ले के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मानिकपुर पुलिस सरकारी जीप और बुलेरो से गांव पहुंची तथा तीनों को गिरफ्तार कर लौट रही थी।
विज्ञापन
गांव वालों ने बाले दिया हल्ला
इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू कर दी। बाग में बोलेरो फंसने पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के बवाल पर पुलिस टीम जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़ी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने बोलेरो को तोड़ डाला और गिरफ्तार किए गए एक आरोपी काकू को छुड़ा लिया।