{"_id":"5dbd2a228ebc3e93b775116c","slug":"pm-modi-varanasi-visit-cancel-on-dev-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 नवंबर को देव दीपावली पर काशी नहीं आएंगे पीएम, इस वजह से स्थगित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 नवंबर को देव दीपावली पर काशी नहीं आएंगे पीएम, इस वजह से स्थगित हुआ कार्यक्रम
Sat, 02 Nov 2019 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली और गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। स्थानीय प्रशासन ने देव दीपावली पर लाखों की भीड़ की काशी में मौजूदगी की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने 12 नवंबर को पीएम मोदी के काशी नहीं आने की सूचना दे दी है।
दीपावली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव का जिक्र करते हुए वाराणसी के गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे में उनके आगमन की बात कही थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को काशी आगमन की सूचना भी दी गई थी और इसके लिए स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी।
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 12 नवंबर को पांच लाख से ज्यादा मेहमान दुनिया भर से काशी आएंगे। इसके बाद 12 नवंबर को पीएम आगमन के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नवंबर माह में पूरी होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है। देव दीपावली के बाद पीएमओ से नई सूचना मिल सकती है।