फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   pistol of murdered up policeman recovered

कुंडा कांड: सीबीआई को मिले अहम सुराग

Sat, 16 Mar 2013 09:29 PM IST
कुंडा/ब्यूरो
कुंडा/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
pistol of murdered up policeman recovered

डीएसपी हत्याकांड की जांच में शनिवार को सीबीआई को दोहरी सफलता मिली।

विज्ञापन


सीबीआई अफसरों ने डीएसपी जियाउल हक की पिस्टल, इसकी मैग्जीन और तीन खोखे बरामद किए हैं।

इस बीच प्रधान नन्हें यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी कामता पाल और उसके बेटे अजय पाल ने सीबीआई के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों से लंबी पूछताछ हुई।

अब माना जा रहा है कि सीबीआई को कुंडा कांड में अहम सुराग मिल गए हैं। हालांकि सीबीआई अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि पिस्टल डीएसपी वाली ही है।

कुंडा के बलीपुर में डीएसपी जियाउल हक, प्रधान नन्हें और सुरेश की हत्या मामले में धीरे-धीरे परतें खुलने लगी हैं। शनिवार को सीबीआई ने बलीपुर चौराहे पर गहन तलाशी ली।
विज्ञापन


जिस जगह पर प्रधान को गोलियों से भूना गया था उससे कुछ दूरी पर गड्ढे में भरे पानी में डीएसपी की पिस्टल बरामद हो गई। आसपास की झाड़ियों को खंगालने पर मैग्जीन और तीन खोखे भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैग्जीन में सात कारतूस लगे हैं। वहीं, सीबीआई टीम ने कामता पाल और उसके बेटे अजय पाल के अलावा उसके पड़ोसियों से भी पूछताछ की और अन्य लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।

टीम धनऊ और गोतनी गांव भी पहुंची। बलीपुर से गिरीश सरोज एवं बल्ली पाल समेत आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed