फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth Voice Sadhana kicked off at Gandhi Auditorium, artists tied the knot

Pilibhit News: गांधी प्रेक्षागृह में युवा स्वर साधना का आगाज, कलाकारों ने बांधा समां

Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth Voice Sadhana kicked off at Gandhi Auditorium, artists tied the knot
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्त्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में सोमवार को तीन दिवसीय युवा स्वर साधना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें युवा कलाकारों ने लोक गायन, शास्त्रीय संगीत और वादन के जरिए भारतीय संगीत परंपरा की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य, कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार और संस्था अध्यक्ष सरिता तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।


उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अनुपम गुप्ता ने तबला वादन, दीक्षा त्रिपाठी ने लोक गायन और आयुष द्विवेदी ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष सरिता तिवारी ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित मंच और अवसर जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सांस्कृतिक विरासत जोड़ने और भारतीय संगीत की पारंपरिक विधाओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मनोज कुमार, आयुष द्विवेदी, दीक्षा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed