फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accused of double murder shot the son of victim in pilibhit

Pilibhit News: जमानत पर छूटे दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने मृतक के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 18 Aug 2023 01:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

दोहरे हत्याकांड के चलते दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आरोपियों ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के युवक को गोली मार दी। पीड़ित पक्ष की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
accused of double murder shot the son of victim in pilibhit
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगीपुर अखौला में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नगीरपुर अखौला निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 26 फरवरी, 2009 को उनके पिता भगवान शंकर और चाचा हरिशंकर की गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी कुछ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आए थे। 

विज्ञापन

आरोपियों ने घेरकर गोली मारी 

दोहरे हत्याकांड की वजह से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आरोपियों ने बृहस्पतिवार को खेत पर चारा लेने गए अभिषेक के भाई अनुज (18) को घेरकर तमंचे से गोली मार दी। गोली अनुज के सीने पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल रेफर 

आसपास खेतों में काम कर रहे लेागों से सूचना मिलने पर घरवाले पहुंचे। उन्होंने अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ सतीश शुक्ला और कोतवाल अशोक पाल ने सीएचसी पहुंचकर अनुज से घटना के बाबत जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर गांव के ही रमेशचंद्र, कुशलेश और शिवनेस के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिवनेश और कुशलेश सगे भाई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed