फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth

मोदी 29 को करेंगे फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरूआत

Tue, 27 Aug 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
youth
प्रधानमंत्री कल करेंगे फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन

बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों में लाइव टेलीकास्ट दिखाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 29 अगस्त को फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसका मकसद विद्यार्थियों के जीवन में शारीरिक/ खेल को विकसित करना है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

जिले के परिषदीय स्कूल प्रधानमंत्री द्वारा 29 अगस्त को शुरू किए जाने वाले फिट इंडिया कार्यक्रम से सीधे जुड़ेंगे। इस दिन बच्चों को न सिर्फ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा बल्कि प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक संस्थानों में खेलकूद के कार्यक्रम भी होंगे। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे स्कूल फिटनेस डे के रूप मेें मनाने की तैयारी की है। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के निर्देशानुसार बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। जारी पत्र में कहा गया कि विकासखंड के सभी विद्यालयों, जिसमें टेलीविजन की व्यवस्था उपलब्ध है, के छात्र छात्राओं को आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था की जाए। आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में उक्त व्यवस्था नहीं है, ऐसे विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था करके सीधा प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था करें। इसके अलावा इसी दिन सभी बच्चों को फिट इंडिया की शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसके बाद शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों के माध्यम से खेलकूद कार्यक्रम किए जाएंगे। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापक बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराकर विद्यालयों के नाम सहित वीडियो एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराए, लिंक मिलते ही सूचना अपलोड कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed