फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth Mangaldal will be skilled in disaster management

Pilibhit News: आपदा प्रबंधन में दक्ष होंगे युवक मंगलदल

Mon, 13 Nov 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youth Mangaldal will be skilled in disaster management
पीलीभीत। गांव स्तर पर संचालित मंगलदलों के युवक-युवतियों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि अगर गांव या शहर में किसी प्रकार की कोई भी आपदा आती है तो इनकी मदद ली जा सके। यह प्रशिक्षण मंगलदलों के साथ ही पीआरडी जवानों को भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण उन्हीं को दिया जाएगा को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक मंगलदल का गठन होता है। मंगलदल में सात से आठ युवक-युवतियां होते हैं, जो गांव स्तर पर खेलकूद, जागरूकता आदि गतिविधियां कराने की जिम्मेदारी होती है। मंगलदल युवा कल्यणा एवं प्रांतीय युवक रक्षकदल विभाग की निगरानी में काम करते हैं। इनको कोई मानदेय तो नहीं मिलता है।
विज्ञापन

अलबत्ता विभाग की ओर से समय-समय पर खेल किटें दी जाती हैं, ताकि यह लोग अपने क्षेत्र में सक्रिय बने रहे। अब ऐसे मंगलदलों को आपदा का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण के लिए युवा कल्याण विभाग के बीओ पीआरडी को लखनऊ में 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब यही बीओ पीआरडी मंगलदलों के साथ ही पीआरडी जवानों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed