फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth injured in road accident, report filed

Pilibhit News: सड़क हादसे में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Feb 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident, report filed
पीलीभीत। सड़क हादसे में युवक के घायल होने के मामले में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सौरभ ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका साला नौगवां पकड़िया निवासी मुनीष गिरी 19 फरवरी को अपने साथी शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खा निवासी गौरव के साथ अपने एक अन्य मित्र की शादी में मझोला गया था। रात करीब 11 बजे उसका साला मझोला पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे बाइक पर खड़ा हुआ था, इस दौरान बाइक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साले को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed