फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 27 Apr 2024 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder
प्रेमिका के घर वालों पर मारपीट कर विषाक्त पदार्थ देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। संडई गांव में शुक्रवार रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान लेने का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी रजनीश (23) पुत्र जयंती शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर के नजदीक पहुंचा। काफी देर इंतजार करने के बाद युवती से मुलाकात नहीं हो सकी। बाद में प्रेमिका के घर के नजदीक स्थित पशुशाला में उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में युवक को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर मारपीट करने के बाद विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक की ओर से भी आरोप लगाते हुए एक वीडियो प्राप्त हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed