{"_id":"664fb5c2c21c1fe3ff01ca39","slug":"youth-caught-stealing-handed-over-to-police-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116782-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरी करते युवक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरी करते युवक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरिया कोतवाली के कस्बा मधवापुर में बृहस्पतिवार को एक दुकानदार ने दुकान में चोरी करते युवक को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दियोरिया कोतवाली के गांव खरदहाई निवासी अशोक मिश्रा ने बताया कि पड़ोसी कस्बा मधवापुर में उनकी सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार को उनकी दुकान पर काफी भीड़ थी। वह ग्राहकों से बात करने में मशगूल थे। इस बीच एक युवक ने उनकी दुकान के गल्ले से 1200 रुपये चुराने का प्रयास किया।
दुकानदार और वहां मौजूद अन्य लोगों ने युवक को चोरी करते पकड़ लिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम आसिम और बरेली निवासी बताया। दुकानदार ने युवक को दियोरिया कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि अशोक मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद