{"_id":"64cbf0c7fc5c778a000c2c54","slug":"youth-arrested-with-90-kilos-of-katrua-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2088-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 90 किलो कटरुआ के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 90 किलो कटरुआ के साथ युवक गिरफ्तार
Thu, 03 Aug 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
पकडा गया आरोपी । सौजन्य सोशल मीडिया
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने गश्त के दौरान ईदगाह चौराहे से युवक को 90 किलोग्राम कटरुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंध होने के बावजूद युवक शहर में बेचने के लिए जंगल से कटरुआ लाया था। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया, जबकि कटरुआ को वन विभाग की टीम की मौजूदगी में नष्ट करा दिया।
बुधवार की शाम सुनगढ़ी पुलिस नौगवां चौराहे पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह चौराहे के निकट एक युवक कटरुआ बेचने के लिए खड़ा है। इस पर पुलिस ने मोहल्ला जोशी कॉलोनी निवासी छोटे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास चार बोरों में 90 किलोग्राम कटरुआ था। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छोटे को जेल भेज दिया।
बरसात में जंगल में पेड़ों की जड़ों से कटरुआ खोदा जाता है। उच्च प्रोटीन होने की वजह से इसे मटन से भी बेहतर माना जाता है। वर्ष भर में सिर्फ वर्षाकाल में ही होने की वजह से कटरुआ की सब्जी खाने के शौकीनों को इसका इंतजार रहता है। वन विभाग ने वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर जंगल में कटरुआ खोदने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद चोरी-छिपे रोजाना कटरुआ बाजार में बिक्री के लिए पहुंच रहा है। इसकी कीमत भी 700 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहती है।