{"_id":"626064ea7681917d4223a0e1","slug":"youth-arrested-for-threatening-former-minister-of-state-pilibhit-news-bly4821824135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक पुरैना गांव का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक पुरैना गांव का निकला
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व राज्य मंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुरैना का निवासी तेजबहादुर है। जो सपा का कार्यकर्ता है। पुलिस की पूछताछ में उसने गलती से मेसेज सेंड होने की बात कही है।
पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को धमकी भरा टेक्स्ट मेसेज भेजने वाला व्यक्ति बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने पूर्व मंत्री की तहरीर पर उस मोबाइल नंबर के खिलाफ जिससे मेसेज आया था जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब मोबाइल नंबर की आईडी निकलवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तारी करेगी।
सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा के मोबाइल नंबर पर मंगलवार को दोपहर में आई किल यू का मेसेज आया था। मेसेज देख पूर्व मंत्री ने खुद की जान को खतरा बताते हुए एसपी से शिकायत की थी। एसपी दिनेश कुमार पी ने सीओ सदर लल्लन सिंह को जांच सौंपी। सीओ ने जिस मोबाइल नंबर से मेसेज आया था। उसको तत्काल सर्विलांस पर लगवा दिया। नंबर ट्रेस होने पर उसकी लोकेशन बरखेड़ा क्षेत्र में दिखाई दी। सीओ ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के न्यूरिया और बरखेड़ा थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया था।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार मोबाइल नंबर के आधार पर पता किया गया है। मोबाइल से टेक्स्ट मेसेज भेजा था। मोबाइल नंबर बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी एक व्यक्ति है। नंबर की आईडी निकलवाई जा रही है। पुलिस आईडी निकलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी करने की तैयारी में है।
पुलिस ने मोबाइल नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी मेरी जानकारी में नहीं है कि आरोपी कहां का है। सामने होने के बाद ही पता चलेगा कि उसने धमकी क्यों दी है। गलती से मेसेज आया, या फिर जानबूझ कर भेजा गया है। सामना होने के बाद ही पता चलेगा। - हेमराज वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री
धमकी देने वाले का पता लगा लिया गया है। नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी के बाद ही धमकी देने का कारण स्पष्ट होगा। - लल्लन सिंह, सीओ सदर