{"_id":"694988ea41dd60e6df09adb2","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-150371-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चक्का फेंक में मंजू, लंबी कूद में शगुन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चक्का फेंक में मंजू, लंबी कूद में शगुन ने मारी बाजी
Mon, 22 Dec 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें चक्का फेंक में मंजू, लंबी कूद में शगुन ने बाजी मारी। डीएम ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
दो दिवसीय हुए खेल में सब जूनियर बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में मंजू प्रथम, सलोनी द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय रहीं। लंबी कूद में आलिया प्रथम, मंजू द्वितीय, मनीष पाल तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में शगुन पाल प्रथम, कविता द्वितीय, साक्षी तृतीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, लीलावती द्वितीय, शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गीता एंड पार्टी प्रथम जहरा और पार्टी द्वितीय रही। इसी के साथ अन्य खेलों में विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।