{"_id":"69010c2220b1c3f9ad055feb","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-146877-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत के प्रांजल कुमार और औजस दीप सिंह ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत के प्रांजल कुमार और औजस दीप सिंह ने मैच जीते
Wed, 29 Oct 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में मंगलवार को योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट सब-जूनियर अंडर-15 व अंडर-17 मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शटलकॉक से शॉट लगाकर किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, कानपुर व पीलीभीत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में पीलीभीत के प्रांजल कुमार और अंडर-15 में औजस दीप सिंह ने अपने मैच जीतकर अगला दौर तय किया। महिला वर्ग में लखनऊ की सारा और बहराइच की अरुणिमा यादव ने शानदार जीत दर्ज की। खेल प्रतियोगिता में सीडीओ श्रीवास, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।