{"_id":"6967dd190e031dcf5808774d","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-151838-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शतरंज में दारिम और कबड्डी में जया की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शतरंज में दारिम और कबड्डी में जया की टीम प्रथम
Wed, 14 Jan 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शतरंज में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत शिक्षक
- फोटो : मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
पीलीभीत। परीक्षा की तैयारियों के बीच विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा-2026 कार्यक्रम के तहत एसएन इंटर कॉलेज पीलीभीत में स्वदेशी खेल सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान शतरंज में दारिम प्रथम रहे। कबड्डी में जया की टीम ने बाजी मारी।
बुधवार को कॉलेज में कबड्डी, शतरंज और खो-खो खेल कराए गए। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में जया यादव की टीम और जेहरा फातिमा की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने के लिए मिला। रोमांचक खेल में जया यादव की टीम ने 21–19 के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज में सीनियर बालक वर्ग में दारिम अली ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनिकेत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में श्रेय सिंह ने प्रथम और उजैफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के दौरान रेफरी की जिम्मेदारी यासीन अहमद खां और जावेद अहमद खां ने निभाई। स्कोरिंग और टाइम कीपिंग का कार्य लईक खां, आसिम उद्दीन और फिरोज खां ने किया।

शतरंज में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत शिक्षक- फोटो : मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी। संवाद