फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: एसएसएस शाहजहांपुर को हराकर 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत

Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स यू-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के सातवें मैच में 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने एसएसएस शाहजहांपुर को 163 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। तन्मय प्रताप सिंह और अजय को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के सातवें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवरों में चार विकेट खोकर 305 रनों का स्कोर खड़ा किया। तन्मय ने सर्वाधिक 62 गेंद पर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। अजय ने 87 रन की पारी खेली। एसएसएस के विनय कुमार, नितिन, निखिल ने एक-एक विकेट चटकाया। इसके जवाब में एसएसएस शाहजहांपुर की पूरी टीम 26.5 ओवर में 142 रन पर आउट हो हुई । शमितदास ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली और नितिन ने 37 रन बनाए। 22 यार्ड्स एकेडमी के कार्तिकेय शर्मा ने तीन, शुभ गंगवार ने दो, सात्विक जायसवाल और आकांश ने एक- एक विकेट चटकाए। अजय और तन्मय को शानदार बल्लेबाजी के लिए संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

अंपायर की जिम्मेदारी सैयद नातिक अली और चंद्र मोहन ने और स्कोरिंग की जिम्मेदारी संकेत रावत और एकांश ने संभाली। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा, 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, एसएसएस अकेडमी के इरफान खाना, गगन प्रताप सिंह, परवेज, मदन गंगवार, गोल्डी सिंह, चंदन वादवा, विजारत अर्शी, सूरज, कपिल देव, मोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed