फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: बरेली, बनारस, शाहजहांपुर और संपूर्णानगर की टीमें जीतीं

Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
कस्बा मझोला में चल रहे श्री गुरु गोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेलते खिलाड़ी। स्रो
मझोला। मझोला में चल रहे गुरु गोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को चार रोमांचक मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली, बनारस, शाहजहांपुर और संपूर्णानगर की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला मैच बरेली झुमका क्लब और गोला केएफसी के बीच खेला गया। इसमें बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला हरिद्वार और बनारस की टीमों के बीच हुआ। गंगा किनारे की दोनों टीमों ने उम्दा खेल दिखाया लेकिन बनारस ने 4-2 से जीत अपने नाम की। तीसरे मैच में डायमंड क्लब खटीमा और शाहजहांपुर आमने-सामने रहीं। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में शाहजहांपुर ने 5-3 से जीत दर्ज की। चौथे मैच में बनबसा और संपूर्णानगर की टीमें भिड़ीं। दोनों ओर से बेहतरीन खेल देखने को मिला और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में संपूर्णानगर की टीम ने 5-4 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और शुक्रवार को विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed