फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: अमन और अब्दुल यूपी वॉलीबॉल टीम में चयनित

Sun, 04 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
अमन
पीलीभीत। जिले के छोटे से गांव नगरिया और सेरेंदा पट्टी के रहने वाले दो होनहार खिलाड़ी अमन हलधर और अब्दुल समीर खां का चयन उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी बनारस में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

अमन हलधर और अब्दुल समीर खां चार से 11 जनवरी तक बनारस में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि अमन और समीर का चयन 20 दिसंबर से तीन जनवरी 2026 तक संपूर्णानंद स्टेडियम, बनारस में आयोजित कोचिंग शिविर के दौरान किया। इस शिविर में दोनों खिलाड़ियों ने गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपने शानदार खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम में स्थान मिला। उन्होंने बताया कि यह जनपद पीलीभीत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि एक ही समय में जिले के दो खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अमन और समीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक राम इंटर कॉलेज, पीलीभीत से प्राप्त की थी। इसके बाद कक्षा नौ में दोनों का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या में हो गया, जहां रहकर उन्होंने वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लिया और निरंतर मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे। राजेश शुक्ला ने यह भी बताया कि 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 12 बजे करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बड़ी उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, राम कॉलेज के प्रबंधक रवि बजाज, प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार, वॉलीबॉल संघ के संरक्षक मुन्ना लाल सक्सेना, अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौहान, जवाहर सिंह यादव, वीरेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद, संयुक्त सचिव रेहान राजा, खान मोहम्मद साबिर वॉलीबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने अमन-समीर को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम के विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।

अमन

अमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed